Israel: इस्राइल ने पलक झपकते ही ऐसे उड़ाया हिजबुल्ला का सुरंग नेटवर्क, देखें वीडियो
इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्ला के भूमिगत सुरंगों के पूरे नेटवर्क को तबाह कर दिया है। इस्राइली सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Good lord. This is a controlled explosion of a Hezbollah command and control tunnel network in southern Lebanon. The explosion was so large, it caused an earthquake alarm in northern Israel.
विज्ञापन
Well done to the Israeli paratroopers who found and destroyed. 🆎#AllynessSavesLives pic.twitter.com/kaLmt7QgAbविज्ञापन विज्ञापन— Andrew Fox (@Mr_Andrew_Fox) October 26, 2024
हिजबुल्ला के हथियारों के जखीरों वाले ठिकानों पर बमबारी
इस्राइली सेना ने सुरंग तबाह करने की कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में की, यह इलाका हिजबुल्ला का गढ़ माना जाता है। सुरंगों को तबाह करने से हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे उत्तरी इस्राइल में भी भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। हिजबुल्ला के कई हथियार भी तबाह किए हैं। इनमें 130 रेडी को लॉन्च रॉकेट भी शामिल हैं। इस्राइली सेना ने बताया है कि उसके लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्ला के हथियारों के जखीरों वाले ठिकानों पर बमबारी की। बीते दिन इस्राइली सेना की कार्रवाई में हिजबुल्ला के 70 के करीब लड़ाके मारे गए हैं। साथ ही बीते दिन इस्राइल के हमलों में गाजा के जाबालिया में 40 के करीब हमास के लड़ाके मारे गए हैं। इस्राइली सेना ने हमास से जुड़े कई ठिकानों पर बमबारी की। कुछ जगहों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
हिजबुल्ला ने इस्राइल की डिफेंस प्लांट पर किया हमला
इस्राइली हमले के जवाब में हिजबुल्ला ने इस्राइल के एक डिफेंस प्लांट पर हमला किया है। यह हमला ड्रोन से किया गया, जिसमें इस्राइल के एकरे स्थित एक डिफेंस कंपनी के प्लांट को निशाना बनाया गया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। जिस प्लांट पर हमला हुआ, वह इस्राइल की BAZ एविएशन कंपनी का प्लांट है। यह कंपनी नागरिक और सैन्य विमानों के कलपुर्जे बनाती है।