{"_id":"5f5956cdf5623a7a0b05c958","slug":"israel-appeals-to-india-china-both-country-to-find-a-peaceful-solution","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल ने भारत-चीन से की शांतिपूर्ण हल तलाशने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल ने भारत-चीन से की शांतिपूर्ण हल तलाशने की अपील
Thu, 10 Sep 2020 03:57 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu
- फोटो : फाइल फोटो
इस्राइल ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत चीन अपने मतभेदों का शांतिपूर्ण तरीके से हल तलाश लेंगे। इस्राइल का यह बयान पूर्वी लद्दाख में दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच चल रहे तनाव के लगातार हिंसक रूप लेने के दौरान आया है।
विज्ञापन
इस्राइली विदेश मंत्रालय में एशिया पैसेफिक मामलों के उप महानिदेशक गिलाड कोहेन ने कहा, हमें उम्मीद है कि सभी बातों का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकल आएगा और तनाव कम हो जाएगा। यह हमारी कामना है। कोहेन ने कहा, इस्राइल के दोनों देशों के साथ अच्छे रिश्ते हैं और वह दोनों के साथ कारोबारी समझौते करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत के साथ हम कुछ खास उत्पादों को लेकर व्यापारिक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं तो चीन के साथ हमारी बातचीत का मुद्दा आपसी मुक्त व्यापार समझौता है। सूत्रों के मुताबिक, इस्र्राइल और भारत आपस में 270-280 उत्पादों के लिए तरजीही व्यापार समझौता (पीटीए) करने के लिए जुटा हुआ है।
विज्ञापन