{"_id":"652a4b94d567c76c91073086","slug":"israel-air-force-killed-hamas-commander-murad-abu-murad-idf-issue-statement-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: इस्राइल के हवाई हमले में ढेर हुआ हमास की वायुसेना का प्रमुख, आतंकियों को दिए थे हमले के निर्देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: इस्राइल के हवाई हमले में ढेर हुआ हमास की वायुसेना का प्रमुख, आतंकियों को दिए थे हमले के निर्देश
Sat, 14 Oct 2023 01:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:48 PM IST
सार
इस्राइली वायु सेना ने बयान में कहा कि बीते शनिवार को हमास के आतंकियों को निर्देश मुराद अबु मुराद की तरफ से ही दिए गए थे।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली वायु सेना ने कहा है कि उसके हमले में हमास की वायु सेना का चीफ मुराद अबु मुराद मारा गया है। इस्राइल ने शुक्रवार को हमास की वायु सेना के मुख्यालय पर हवाई हमला किया, जिसमें मुराद अबु मुराद के मारे जाने की खबरें हैं। इस्राइली वायु सेना ने बयान में कहा कि बीते शनिवार को हमास के आतंकियों को निर्देश मुराद अबु मुराद की तरफ से ही दिए गए थे।
गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इस्राइल ने बरसाए बम
इस्राइली वायु सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'बीते दिन, वायु सेना के फाइटर जेट्स ने आतंकी संगठन हमास के आकाशीय गतिविधियां संचालित करने वाले मुख्यालय पर हमला किया गया। इस हमले में मुराद अबु मुराद मारा गया।' इस्राइली वायु सेना ने कहा है कि अन्य हमलों में उन्होंने हमास के कमांडो फोर्स के ठिकानों पर बम बरसाए। बीती रात भी इस्राइली सेना के फाइटर जेट्स ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हमले किए। साथ ही एक आतंकी सेल की भी पहचान कर उन्हें निशाना बनाया गया, जिसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबरें हैं। इस्राइल ने बताया कि ये आतंकी लेबनान से इस्राइली सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
इस्राइली सेना ने गाजा के उत्तरी इलाके में रहने वाले लोगों को दक्षिण की तरफ जाने का निर्देश दिया है ताकि हवाई हमलों में आम नागरिक हताहत ना हो। अब इस्राइली सेना ने कहा है कि गाजा पट्टी से फलस्तीनी नागरिकों का पलायन शुरू हो गया है और बड़े पैमाने पर लोग दक्षिण की तरफ जा रहे हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस्राइल के इस अल्टीमेटम पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों को निकालना बेहद मुश्किल है। इस्राइली सेना ने कहा है कि अभी भी हमास ने गाजा में 120 नागरिकों को बंधक बनाया हुआ है।