{"_id":"65e381da41595223320c9765","slug":"israel-agrees-to-ceasefire-deal-with-hamas-us-airdrops-humanitarian-aid-into-gaza-war-updates-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल हमास के साथ छह हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने गाजा में विमान से गिराई खाद्य सामग्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल हमास के साथ छह हफ्ते के युद्धविराम पर सहमत, अमेरिका ने गाजा में विमान से गिराई खाद्य सामग्री
Sun, 03 Mar 2024 01:15 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:15 AM IST
सार
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस्राइली सेना ने शनिवार को रफा सिटी में एक अस्पताल के पास बने शरणार्थी शिविर पर बमबारी की, जिसमें 11 फलस्तीनी नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली सेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि प्रस्तावित गाजा संघर्ष विराम और बंधकों के रिहाई समझौते के लिए इस्राइल सहमत है, लेकिन अब इस पर फैसला हमास को करना है। अधिकारी ने कहा कि इस्राइल ने संघर्ष विराम प्रस्ताव को लगभग स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार गाजा में छह सप्ताह के संघर्ष विराम के साथ-साथ हमास बंधक बनाए गए बीमार, घायल, बुजुर्ग और महिलाओं को रिहा भी करेगा। फिलहाल, गेंद हमास के पाले में है। हम जितना संभव हो सकेगा युद्धविराम के लिए प्रयास करेंगे।
गाजा में अमेरिका ने विमान से गिराई खाद्य सामग्री
वहीं, अमेरिका ने जॉर्डन के सहयोग से शनिवार को आपात मानवीय सहायता के रूप में विमान के जरिये गाजा में खाद्य सामग्री के 38,000 पैकेट गिराए। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया, राहत सामग्री के 66 बंडल गिराए गए। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा, यूएस सेंट्रल कमांड और जॉर्डन की वायु सेना ने शनिवार को अपराह्न तीन से पांच बजे के बीच गाजा में संघर्ष से प्रभावित नागरिकों के लिए जरूरी राहत सामग्री एयरड्रॉप की। इस संयुक्त ऑपरेशन में अमेरिकी वायु सेना और आरजेएएफ सी-130 विमान के सैनिक शामिल थे। हवाई डिलीवरी के लिए बंडल बनाए गए और सैनिकों ने खाद्य सहायता की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की।
रफा सिटी में इस्राइल के हमले में 11 की मौत
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस्राइली सेना ने शनिवार को रफा सिटी में एक अस्पताल के पास बने शरणार्थी शिविर पर बमबारी की, जिसमें 11 फलस्तीनी नागरिक मारे गए और 50 अन्य घायल हुए हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस्राइली सेना ने दीर अल-बलाह और जबालिया में तीन घरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। इन हमलों में 17 फलस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं।