फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamic State-backed rebels killed 89 people in multiple attacks in eastern Congo

Congo: ISIS समर्थित विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में 89 लोगों की हत्या की, 11 गर्भवतियों को भी मौत के घाट उतारा

Fri, 21 Nov 2025 10:59 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गोमा Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Islamic State-backed rebels killed 89 people in multiple attacks in eastern Congo
आईएस समर्थित विद्रोही (फाइल फोटो) - फोटो : यूएन

इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोही समूह ने पूर्वी कांगो में कई गांवों पर हमला किया और इस दौरान 89 लोगों की हत्या कर दी। देश में स्थित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लुबेरो शहर से लगभग 60 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ब्याम्ब्वे गांव में ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) ने शनिवार को एक अस्पताल में कम से कम 17 लोगों की हत्या की। इनमें प्रसूति वार्ड में भर्ती 11 महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र (संरा) मिशन के कार्यवाहक प्रमुख ब्रूनो लेमारक्विस ने कहा, नागरिकों के खिलाफ की गई हिंसा, जिसमें चिकित्सा सुविधाओं में होने वाले हमले भी शामिल हैं, युद्ध अपराधों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के गंभीर उल्लंघनों के दायरे में आ सकती है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मिशन को ‘यूनाइटेड नेशन्स ऑर्गेनाइजेशन स्टैबिलाइजेशन मिशन इन द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो’ (मोनुस्को) के नाम से भी जाना जाता है। मिशन ने एक बयान में कहा कि एडीएफ द्वारा ये हमले 13 नवंबर से 19 नवंबर के बीच उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र के बापेरे और बस्वाघगा स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्रों में किए गए। एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोहियों सहित सशस्त्र समूहों ने पूर्वी कांगो में कई घातक हमले किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed