{"_id":"5de388a08ebc3e5496155877","slug":"islamabad-museum-has-put-on-display-rare-statue-of-lord-buddha-head-after-retrieving-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इस्लामाबाद के संग्रहालय में लगाई गई भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इस्लामाबाद के संग्रहालय में लगाई गई भगवान बुद्ध की दुर्लभ मूर्ति
Sun, 01 Dec 2019 03:10 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 01 Dec 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के संग्रहालय में भगवान बुद्ध के सिर की एक दुर्लभ मूर्ति लगाई गई है। सालों से वह उसके भंडार गृह में पड़ी हुई थी। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के अनुसार यह मूर्ति तीसरी और चौथी शताब्दी ईस्वी की है।
विज्ञापन
इस मूर्ति को पाकिस्तान में पहले इतालवी पुरातात्विक मिशन ने खोज निकाला था। अखबार के अनुसार यह मूर्ति 60 के दशक में खुदाई में मिली थी और आखिरी बार इसे 1997 में संग्राहलय में लगाया गया था।
विज्ञापन
इस्लामाबाद संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर अब्दुल गफूर लोन ने कहा, 'स्वात के पत्थर से बनी भगवान बुद्ध की यह मूर्ति अत्यधिक दुर्लभ है। स्वात घाटी मुख्य रूप से पत्थर की मूर्तियों के लिए मशहूर है।' उन्होंने बताया कि तक्षशिला और अफगानिस्तान में अक्सर भगवान बुद्ध की मूर्तियां पाई जाती हैं।
विज्ञापन