फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senate passes donald Trump's big tax breaks, spending cuts bill, Vance breaks 50-50 tie

USA: राष्ट्रपति ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी सीनेट में हुआ पास, जेडी वेंस के वोट से मिली जीत

Tue, 01 Jul 2025 10:55 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

ट्रंप के कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सीनेट में सोमवार को देर रात तक तीखी बहस चली। इसके बाद विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़े। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई।

विज्ञापन
Senate passes donald Trump's big tax breaks, spending cuts bill, Vance breaks 50-50 tie
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सोमवार को सीनेट में मामूली अंतर के साथ पास हो गया। विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़े। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सांसदों में थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल शामिल थे।
विज्ञापन


ट्रंप के कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सीनेट में सोमवार को देर रात तक तीखी बहस चली। हंगामेदार सत्र के दौरान रिपब्लिकन सांसद जहां इस विधेयक के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। वहीं, विपक्षी डेमोक्रेट सदस्य इसे गिराने के लिए पेश संशोधनों को पारित कराने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन


बिल के विरोध मे दिखे रिपब्लिकन सीनेटर
दक्षिण डकोटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच समझौता कराने के लिए प्रयास करते दिखे, जो इस बात को लेकर चिंतित थे कि 'मेडिकेड' में प्रस्तावित कटौती से लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो जाएंगे। वहीं, कुछ सदस्यों का कहना था कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए करों में और अधिक कटौती किए जाने की जरूरत है। अब यह विधेयक वापस प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली चुनौती प्रतिनिधि सभा
अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण रखने वाले रिपब्लिकन सदस्यों के लिए अब अगली चुनौती प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक को पारित कराना है। 940 पन्नों का "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी विधेयकों में से एक है। रिपब्लिकन सांसद राष्ट्रपति ट्रंप की छुट्टियों की समय सीमा यानी शुक्रवार से पहले इसे मंजूरी दिलाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: US: 'आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया', क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले बोले जयशंकर

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने देर रात जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीनेट से विधेयक को मंजूरी देने की अपील कहते हुए कहा था कि यह विधेयक अपनी तरह का सबसे महान और सबसे महत्वपूर्ण विधेयक है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सीनेट सदस्यों से इस विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया था। अब इस बिल को निचले सदन में स्वीकृति चाहिए होगी। 
 

प्रतिनिधि सभा में पांच रिपब्लिकन भी टूटे तो अटक जाएगा बिल
अब यह बिल कांग्रेस की प्रतिनिधि सभा में जाएगा और वहां भी इसपर वोटिंग होगी। 435 सदस्यीय इस सभा में रिपब्लिकन पार्टी के पास 220 सदस्य हैं। तीन सीटें खाली हैं जिसके कारण वास्तविक संख्या 432 है। बहुमत के लिए 217 वोट चाहिए और डेमोक्रेट सदस्यों की संख्या 212 है। सीनेट में जिस तरह 3 रिपब्लिकन सदस्यों ने इसका विरोध किया, वही स्थिति यदि कांग्रेस में भी बनी और रिपब्लिकन पार्टी के पांच सदस्यों ने भी इसका विरोध किया तो बिल वहां पास नहीं हो पाएगा। विश्लेषकों का मानना है है कि रिपब्लिकन पार्टी के फ्लोर मैनेजरों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।

मेरे कानों में संगीत बज रहा है: ट्रंप
ट्रंप ने सीनेट से बिल पास होने का स्वागत किया और कहा, मेरे कानों में संगीत बज रहा है। मैं भी सोच रहा था कि हम इसे कैसे कर पाएंगे क्योंकि मैं जानता हूं कि ये एकदम खास समय है। इससे पता चलता है कि मैं आपकी परवाह करता हूं। उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंस की तारीफ करते हुए कहा कि वेंस ने बहुत अच्छा काम किया है।

शर्म से डूब मरो
सीनेट के सौम्य माने जाने वाले निर्दलीय सीनेटर एंगस किंग ने बिल का विरोध किया। इसके पास होने के बाद सदन से निकलते समय वह गुस्से में थे और उन्होंने रिपब्लिकन सदस्यों को जोर से चिल्लाकर कहा, शर्म से डूब मरो।

मस्क ने दे रखी है नई पार्टी बनाने की चेतावनी
टेस्ला सीईओ और ट्रंप के कट्टर समर्थक से कट्टर विरोधी बने एलन मस्क ने इस बिल को अमेरिका के लिए विनाशकारी करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दे रखी है कि जो सीनेटर या प्रतिनिधि सभा के सदस्य इसका पक्ष लेंगे, उन्हें अगले चुनाव में हराने के लिए वो पूरा जोर लगा देंगे। उन्होंने इस बिल के पास होने के अगले दिन ही नई पार्टी बनाने का भी एलान कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed