{"_id":"67d44ef985e496c1ea020900","slug":"isis-leader-abdullah-maki-musleh-al-rifai-aka-abu-khadija-has-been-killed-iraqi-pm-mohammed-shia-al-sudani-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iraq: इराक में मारा गया खूंखार आतंकी और ISIS चीफ अबू खादिजा; इराकी पीएम ने बताया- आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iraq: इराक में मारा गया खूंखार आतंकी और ISIS चीफ अबू खादिजा; इराकी पीएम ने बताया- आतंकवाद के खिलाफ बड़ी जीत
Fri, 14 Mar 2025 09:15 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Mar 2025 09:15 PM IST
सार
इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया के प्रमुख अबू खादिजा को इराकी सेना ने मार गिराया है। इसकी पुष्टि खुद इराकी पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने की है। उन्होंने उसकी मौत को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया है।
विज्ञापन
मोहम्मद शिया अल-सुदानी, इराक के प्रधानमंत्री
- फोटो : facebook.com/IraqiPMO.Eng
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस ) का प्रमुख अब्दुल्ला माकी मुसलेह अल-रिफाई, जिसे अबू खादिजा के नाम से जाना जाता था, इराकी सुरक्षा बलों और अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अबू खादिजा दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था और उसकी मौत आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत है।
यह भी पढ़ें - US: इराक में बढ़ा विद्युत कटौती का खतरा, अमेरिका ने ईरान से बिजली आयात अनुमति के नवीनीकरण पर लगाई रोक
ऑपरेशन को कैसे दिया गया अंजाम?
इराकी सुरक्षा बलों ने अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों के साथ मिलकर गुप्त अभियान चलाया, जिसमें अबू खादिजा को मार गिराया गया। हालांकि, अभी तक इस ऑपरेशन के स्थान और तरीकों की पूरी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
आईएसआईएस के खिलाफ इराक की लड़ाई
आईएसआईएस, जिसे दाएश भी कहा जाता है, पिछले कुछ वर्षों से कमजोर पड़ा है, लेकिन अब भी इराक और सीरिया में इसके स्लीपर सेल सक्रिय हैं। इराकी सेना और अमेरिकी गठबंधन फिलहाल आईएसआईएस के बचे-खुचे आतंकियों को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें - US-Iran Tension: ट्रंप का पत्र लेकर तेहरान पहुंचा यूएई राजनयिक, तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की
कौन था खूंखार आतंकी अबू खादिजा?
अब्दुल्ला माकी मुसलेह अल-रिफाई उर्फ अबू खादिजा इराक में आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों का प्रमुख संचालक था। उस कई बम धमाकों और तमाम हमलों की साजिशों का मास्टरमाइंड माना जाता था। उसने इराक में कई निर्दोष लोगों और सुरक्षा बलों पर हमले कराए थे।
इराकी सेना की मिली बड़ी सफलता
इराकी अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण जीत बताया है और कहा है कि आईएसआईएस के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। वहीं अबू खादिजा की मौत के बाद आईएसआईएस को इराक में एक और बड़ा झटका लगा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन