फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Danger of power cut increases in Iraq, America bans renewal of electricity import permit from Iran

US: इराक में बढ़ा विद्युत कटौती का खतरा, अमेरिका ने ईरान से बिजली आयात अनुमति के नवीनीकरण पर लगाई रोक

Sun, 09 Mar 2025 09:12 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 09 Mar 2025 09:12 PM IST
सार

अमेरिका ने इराक में बिजली कटौती का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका ने इराक को ईरान से बिजली खरीदने की अनुमति का नवीनीकरण करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद इराक की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इराक में ईरान से बिजली का आयात न होने से कटौती का संकट खड़ा हो जाएगा। 

विज्ञापन
Danger of power cut increases in Iraq, America bans renewal of electricity import permit from Iran
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका ने इराक में बिजली कटौती का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका ने इराक को ईरान से बिजली खरीदने की अनुमति का नवीनीकरण करने से इनकार कर दिया है। इसके बाद इराक की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इराक में  ईरान से बिजली का आयात न होने से कटौती का संकट खड़ा हो जाएगा। 

विज्ञापन


बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि इराक को ईरान से बिजली की खरीदने की अनुमति की छूट शनिवार को खत्म हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसका नवीनीकरण नहीं किया है। दूतावास ने कहा कि यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर दबाव बनाने की नीति का हिस्सा है। अमेरिका ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने, उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को कम करने और उसे आतंकी समूहों का समर्थन करने से रोकना चाहता है। 
विज्ञापन


दूतावास ने कहा कि हम इराकी सरकार से कहते हैं कि वह जितनी जल्दी हो सके ईरानी ऊर्जा स्रोतों पर अपनी निर्भरता को समाप्त करे। हम ऊर्जा स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इराकी प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं। ईरान से बिजली का आयात इराक में बिजली की खपत का केवल 4 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की कमी से जूझ रहा इराक
इराक में गर्मी के महीनों में खूब बिजली कटौती होती है। इराक के लोगों को डीजल जनरेटर पर निर्भर रहना पड़ता है या 50 डिग्री सेल्सियस (122 डिग्री फ़ारेनहाइट) से ज्यादा तापमान में रहना पड़ता है। तेल और गैस का भंडार होने के बाद बावजूद इराक युद्ध, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण दशकों से बिजली की कमी से जूझ रहा है। अपनी बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए इराक ईरानी से गैस और बिजली का आयात करता है। अमेरिका ने जिस छूट को समाप्त किया है वह केवल बिजली आयात पर लागू होती है। अभी स्पष्ट नहीं है कि इराक अपने बिजली संयंत्रों के लिए ईरान से गैस आयात करेगा या नहीं। 

इराक के बिजली मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद मूसा ने कहा कि अगर गैस के आयात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाए तो इससे इराक को अपनी बिजली ऊर्जा का 30 प्रतिशत से अधिक खोना पड़ेगा और सरकार विकल्प तलाश रही है। पिछले दो महीनों से ईरानी गैस ने बगदाद और मध्य यूफ्रेट्स क्षेत्र में बिजली संयंत्रों को आपूर्ति बंद कर दी है और दक्षिणी बिजली संयंत्रों को आपूर्ति अस्थिर रही है।


इराक बिजली मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक मंत्रालय को गैस आयात को लेकर अमेरिकी निर्णय के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इराक ईरानी गैस पर चलने वाले बिजलीघरों से लगभग 8,000 मेगावाट ऊर्जा और ईरान द्वारा सीधे आपूर्ति की जाने वाली 500 मेगावाट बिजली खो सकता है। ईरानी गैस के भुगतान के लिए इराकी बैंक खाते में लगभग 7.5 बिलियन यूरो अलग रखे गए हैं। जबकि 6.5 बिलियन यूरो पहले ही निकाले जा चुके हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed