फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISIS jihadi brides life become hell

सुंदर पति के लालच ने मरवाया, IS के लिए ब्रिटेन से भागीं महिलाओं की जिंदगी नरक

Sun, 14 Aug 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
ISIS jihadi brides life become hell
- फोटो : file photo

पुरुषों को जन्नत और बाहत्तर हूरों का लालच देकर अब तक संगठन का हिस्सा बनाया जाता है, लेकिन अब महिलाओं को भी सुंदर पति का लालच उन्हें आतंकियों के गढ़ में खीच रहा है। पिछले साल दर्जन भर में ब्रिटिश महिलाओं ने आतंकी संगठन आईएस ज्वाइन किया। इसके लिए महिलाओं ने ब्रिटेन से रक्का तक का सफर तय किया। हैरानी की बात यह है कि इन महिलाओं ने यह जानते हुए आतंकी संगठन का हिस्सा बनना तय किया कि संगठन में महिलाओं की भूमिक सिवाय पत्नी और मां बनने के कुछ है नहीं। 

विज्ञापन


उधर, आईएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई  के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि आईएस के चंगुल में फंसी महिलाएं भाग भी नहीं सकती हैं। सूत्रों की मानें तो सेना के हवाई हमलों की चपेट में आकर आईएम में शामिल हुई 17 वर्षीय कदीजा सुल्तान की मौत हो गई।
विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक कदीजा सुल्ताना के घरवालों ने बताया कि उनके बेटी का अब आईएस से मोहभंग हो गया है। वह पिछले साल अमीरा अब्बास और शमीना बेगम के साथ इस्लामिक स्टेट में शामिल होने पहुंची थी। तीन सहेलियां ईस्टर की छुट्टियां मनाने की बात कहकर घर से निकली थीं। लेकिन तीनो आईएस के गढ़ रक्का पहुंच गईं और आतंकियों से शादी कर ली। उन तीनों को 56 महिलाओं के उस ग्रुप में रखा गया जो ब्रिटेन आईएस में शामिल होने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों लड़कियों के पारिवारिक वकील ने बताया कि शमीना और अमीरा अब भी जिंदा हैं। कदीजा आतंकी गुट से निकलकर भागना चाहती थी, लेकिन ऑस्ट्रिया की एक जिहादी महिला को सरेआम पीटकर हत्या कर दी गई, जिसे देखकर उसने कदम पीछे खींच लिए। वो वहुत डरी हुई थी। उसने पिछले नवंबर में अपनी बहन से फोन पर आपबीती बताई। लेकिन आईएस में पांच महीने के भीतर ही वह रूस के द्वारा किए गए हवाई हमले में मारी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed