{"_id":"5c848774bdec22144e5c1e3a","slug":"isi-backed-khalistanis-attacked-a-number-of-british-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे भारतीयों पर आईएसआई ने कराया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन में उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे भारतीयों पर आईएसआई ने कराया हमला
Sun, 10 Mar 2019 09:11 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
आईएसआई समर्थित खालिस्तानियों ने भारतीयों पर किया हमला
- फोटो : ANI
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तानियों ने ब्रिटेन में भारतीयों पर हमला किया है। ये हमला उस वक्त हुआ जब ब्रिटिश भारतीय लोग शनिवार को भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। हमलावरों ने सिर पर सिख पगड़ी पहनी हुई थी। ये लोग 'नारा-ए-तकबीर' और 'अल्लाह-उ-अकबर' के नारे लगा रहे थे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
#WATCH Pakistan’s ISI backed Khalistanis attacked a number of British Indians who were standing outside the Indian High Commission in London on March 9. The men wearing Sikh turbans raised slogans 'Naraa-e-Taqbeer' & 'Allah-u-Akbar' pic.twitter.com/7L5Fume7nv
— ANI (@ANI) March 10, 2019
जानकारी के मुताबिक उच्चायोग के सामने कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे जबकि दूसरा गुट मोदी के समर्थन में नारे लगा रहा था। इसी दौरान दोनों गुटों में झड़प हो गई।
स्कॉटलैंड यार्ड का कहना है कि ब्रिटेन स्थित कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों और मोदी के समर्थन में जमा लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों के लोग भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे जबकि दूसरा समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहा था। ओवरसीज पाकिस्तानी वेलफेयर काउंसिल (ओपीडब्ल्यूसी) एवं सिख्स फॉर जस्टिस समूहों और ब्रिटेन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी समूह के लोगों के बीच झड़प हुई।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। झड़प में किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है।
इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उच्चायोग के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष ने जानबूझकर हिंसा भड़काने का काम किया है।