इराक: भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री अब्दुल महदी ने दिया इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी विरोध प्रदर्शन के बाद इराक के प्रधानमंत्री अब्दुल महदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके दफ्तर से जारी बयान के अनुसार गुरुवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन में 40 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री ने ये फैसला लिया है।
Iraqi PM Adel Abdul Mahdi resigns amid anti-government protests
Read @ANI story | https://t.co/sQex0JvWvd pic.twitter.com/X8kIk1cj3M— ANI Digital (@ani_digital) November 30, 2019विज्ञापन
सरकार विरोधी प्रदर्शन में गुरुवार का दिन सबसे अधिक हिंसक साबित हुआ था। इराक के सर्वोच्च शिया धार्मिक नेता ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा की है और नई सरकार के गठन का आह्वान किया है।
इस विरोध प्रदर्शन में अक्तूबर से अबतक 400 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को कम से कम 15 लोग मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो नौकरी, भ्रष्टाचार का खात्मा और नागरिक सुविधाओं की माँग कर रहे हैं।