फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraq: More than 600 foreigners hear sentenced to IS

इराक : आईएस से जुड़ाव में 600 से ज्यादा विदेशियों को सुनाई सजा

Tue, 01 Jan 2019 04:27 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 01 Jan 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
Iraq: More than 600 foreigners hear sentenced to IS

इराक ने साल 2018 के  दौरान 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को आतंकी संगठन आईएस से संबंध रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। इन विदेशी नागरिकों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। इराक की न्यायपालिका ने इस बारे में बताया।  तीन साल तक जिहादियों के खिलाफ लड़ाई के बाद इराक ने 2017 के अंत में आईएस पर जीत की घोषणा की थी। एक समय जिहादियों ने देश के एक तिहाई हिस्से और पड़ोसी सीरिया के भी भूभाग पर कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन


वर्ष 2014 के बाद इराक में 20,000 लोगों को आईएस से जुड़ाव के संदेह में गिरफ्तार किया गया। न्यायपालिका के प्रवक्ता अबदेल सत्तार बेरकदार ने सोमवार को बताया कि साल 2018 में आईएस से संबंध रखने वाले 616 लोगों (466 महिलाएं, 42 पुरुष, और 108 नाबालिग)पर मुकदमा चलाया गया। इन्हें इराक के आतंकरोधी कानून के तहत सजा सुनाई गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इन्हें क्या सजा दी गई है। इराकी आतंकरोधी कानून के तहत अदालत जिहादी संगठनों से संबंध रखने वालों को मौत की सजा तक सुना सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अप्रैल में आईएस संबंध रखने वाले 300 से ज्यादा संदिग्धों को मौत की सजा सुनाई गई थी जबकि 300 से ज्यादा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। आईएस से संबंध रखने वाली ज्यादातर महिलाएं तुर्की की हैं। उधर रविवार को 30 रूसी बच्चों को वापस रूस भेज दिया गया है जबकि इनकी मां आईएस से संबंध रखने के आरोपों में इराक की जेलों में बंद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed