{"_id":"628b7bee3c9c7616e921751c","slug":"irans-president-ibrahim-raisi-said-he-would-avenge-the-killing-of-colonel-sayed-khodai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान: राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की कड़ी चेतावनी, कहा- कर्नल की हत्या का बदला जरूर लेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान: राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की कड़ी चेतावनी, कहा- कर्नल की हत्या का बदला जरूर लेंगे
Mon, 23 May 2022 05:50 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 23 May 2022 05:50 PM IST
सार
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सीधे तौर पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्नल की हत्या का बदला जरूर लेंगे। जो भी दोषी है उसे सजा मिलेगी।
विज्ञापन
Iran President
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेहरवान में रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल सयाद खोदाई की हत्या कर दी। जिसके बाद ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सीधे तौर पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्नल की हत्या का बदला जरूर लेंगे। जो भी दोषी है उसे सजा मिलेगी। इससे लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति ने ओमान दौरे पर जाने से पहले कहा कि कर्नल की हत्या करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नही जाएगा। अधिकारी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उनके खून का बदला जरूर लिया जाएगा। कर्नल खोदाई की शहादत ईरानी राष्ट्र के दुशमनों का सामना करने के लिए रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दृढ़ संकल्प को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी कृत्य है, इस तरह का काम वहीं कर सकते हैं जो वैश्विक अहंकार से जुड़े हो। ऐसे आतंकवादियों को उनके कार्यों को परिणाम भूगतने होंगे।
विज्ञापन
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कर्नल सयाद खोदाई बाइक सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने उस वक्त गोलियाों से भूना था जब वह अपनी कार में बैठे थे। हमलावरों ने तेहरवान के बीचो-बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन