फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian Nobel Peace Prize winner Narges Mohammadi begins hunger strike in prison

Iran: नोबेल शांति विजेता नरगिस मोहम्मदी ने ईरानी जेल में शुरू की भूख हड़ताल, हिजाब और कैद की शर्तों का विरोध

Tue, 07 Nov 2023 05:29 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 07 Nov 2023 05:29 AM IST
सार

मोहम्मदी की रिहाई के आंदोलनकर्ताओं ने बताया कि ईरान की कुख्यात एवियन जेल में कैद मोहम्मदी ने कैद की शर्तों और महिलाओं के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है। 

विज्ञापन
Iranian Nobel Peace Prize winner Narges Mohammadi begins hunger strike in prison
Narges Mohammadi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत माह शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुनी गईं नरगिस मोहम्मदी ने ईरानी जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मोहम्मदी की रिहाई के आंदोलनकर्ताओं ने बताया कि ईरान की कुख्यात एवियन जेल में कैद मोहम्मदी ने कैद की शर्तों और महिलाओं के हिजाब पहनने को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू की है। उनकी मेडिकल देखभाल की मांग स्वीकार नहीं की गई है। 
विज्ञापन


परिवार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नरगिस मोहम्मदी ने जेल से एक संदेश के जरिए बताया है कि उन्होंने कई घंटे पहले भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हम नरगिस की स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। एक्स पर एक पोस्ट में परिवार ने कहा कि नरगिस जेल में केवल पानी, चीनी और नमक के घोल सेवन कर रही हैं। उन्होंने दवाएं लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


नरगिस मोहम्मदी जबरन हिजाब पहनने के नियम का विरोध कर रही हैं। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य है। हालांकि, इस नियम का समय-समय पर विरोध होता रहा है। पिछले साल सितंबर में ईरान की मोरैलिटी पुलिस की हिरासत में महसा अमीनी नाम की लड़की की मौत के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ था। हिजाब नहीं पहनने के कारण मोरैलिटी पुलिस ने महसा को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed