Iran War: 'ट्रंप के साथ आपके बेटे को ज्यादा खतरा', लापता अमेरिकी पायलट की मां के पोस्ट पर ईरान का तीखा तंज
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक मां की दर्दभरी गुहार ने वैश्विक राजनीति को और गरमा दिया है। लापता अमेरिकी पायलट को लेकर ईरान का तीखा बयान सामने आया है, जिसने न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उसका बेटा एक फाइटर पायलट है और उसे अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उसने लोगों से प्रार्थना करने की अपील की थी।
इस पर पाकिस्तान में स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब देते हुए कहा 'आपके बेटे ईरान की कैद में कम, बल्कि ट्रंप के नेतृत्व में ज्यादा खतरे में हैं। दुआ करें कि वह ईरान की हिरासत में सुरक्षित रहे।' ईरान ने यह भी दावा किया कि मुस्लिम और सभ्य ईरानी होने के नाते, हम जानते हैं कि कस्टडी में बंद लोगों के साथ इज़्ज़त और सम्मान से कैसे पेश आना है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने भी इस बयान को दोहराते हुए कहा कि ईरान में युद्धबंदियों के अधिकार पहले से तय हैं और उन्हें मानवीय आधार पर रखा जाता है।
Be sure your sons are more in danger with DJ Trump than in custody in Iran.
— Embassy of IR Iran Pakistan (@IraninIslamabad) April 4, 2026
Pray he's kept captive by Iran than found by US rescue teams!
As Muslim and civilised Iranians, We know how to treat captives in custody with dignity and respect. https://t.co/On6aVF7l6C pic.twitter.com/9mRsq08MUt
दो अमेरिकी विमान गिराने का दावा
ईरान ने शुक्रवार को दो अमेरिकी सैन्य विमानों को गिराने का दावा किया है। इनमें से एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि कम से कम एक अब भी लापता बताया जा रहा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, एक अमेरिकी A-10 अटैक जेट फारस की खाड़ी में गिर गया, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह मार गिराया गया या दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.