{"_id":"625dcce340cf4274fe47e66c","slug":"iran-warning-israel-president-ebrahim-raisi-said-even-takes-a-small-step-it-will-have-to-bear-the-consequences","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान की चेतावनी: इस्राइल ने छोटा कदम भी उठाया तो भुगतना पड़ेगा अंजाम, राष्ट्रपति इब्राहिम ने कहा- हमारा निशाना होगा यहूदीवादी शासन केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान की चेतावनी: इस्राइल ने छोटा कदम भी उठाया तो भुगतना पड़ेगा अंजाम, राष्ट्रपति इब्राहिम ने कहा- हमारा निशाना होगा यहूदीवादी शासन केंद्र
Tue, 19 Apr 2022 02:11 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:11 AM IST
सार
रान अपने परमाणु कार्यक्रम का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का दावा करता है। लेकिन इस्राइल यह कहते हुए समझौते का विरोध करता है कि यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम या पूरे क्षेत्र में उसकी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि इस्राइल उनके देश के खिलाफ ‘कोई छोटा-सा कदम’ भी उठाता है, तो ईरानी सशस्त्र बल उसे निशाना बनाएंगे। उन्होंने यह बात तब कही जब ईरान की परमाणु क्षमताओं पर लगाम लगाने के लिए एक समझौते पर वार्ता रुकी हुई है।
विज्ञापन
बता दें, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का दावा करता है। इस्राइल यह कहते हुए समझौते का विरोध करता है कि यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम या पूरे क्षेत्र में उसकी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
इस्राइल मानता है कि ईरान समझौते पर एकतरफा कदम उठाएगा। रईसी ईरान के सशस्त्र बलों की वार्षिक परेड में एक भाषण के दौरान सीधे इस्राइल को संबोधित कर रहे थे। तेल अवीव का जिक्र करते हुए रईसी ने कहा, यदि हमारे खिलाफ कोई छोटा कदम भी उठाया गया तो हमारे सशस्त्र बलों का निशाना जायनी (यहूदीवादी) शासन का केंद्र होगा। उन्होंने कहा, हम इस्राइल के हर कदम पर बारीकी से नजर रखते हैं।
विज्ञापन
ईरान को निशाना बनाने के लिए इस्राइल ने बढ़ाया बजट
पिछले साल के अंत में इस्राइली मीडिया ने दावा किया था कि इस्राइल ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर हमला करने की तैयारी के लिए 1.5 अरब डॉलर की फंडिंग को मंजूरी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बजट को लड़ाकू विमान और खुफिया जानकारी एकत्र करने के साथ ही भूमिगत हथियार केंद्रों पर हमले के लिए हथियारों को बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा।