{"_id":"6856795ef2d3ccbdab0ae364","slug":"iran-warning-if-usa-involve-in-war-with-israel-would-be-dangerous-for-everyone-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: 'अमेरिका जंग में शामिल हुआ तो इसके खतरों से कोई नहीं बच पाएगा', ईरान की धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: 'अमेरिका जंग में शामिल हुआ तो इसके खतरों से कोई नहीं बच पाएगा', ईरान की धमकी
Sat, 21 Jun 2025 02:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:50 PM IST
सार
विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान का अमेरिका से बातचीत का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक इस्राइल की तरफ से हमले जारी रहेंगे, वे संघर्ष विराम को लेकर कोई बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने धमकी दी है कि अगर इस्राइल के साथ जंग में अमेरिका भी शामिल हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और इसके खतरों से कोई भी देश नहीं बच पाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका, इस्राइल के समर्थन में संघर्ष में शामिल हो सकता है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
'जब तक हमले जारी, तब तक नहीं होगी संघर्ष विराम पर बात'
ईरानी विदेश मंत्री ने जिनेवा में यूरोपीय देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात में संघर्ष विराम के लिए सहमति नहीं बन पाई। जिनेवा से लौटते हुए इस्तांबुल में मीडिया से बात करते हुए अराघची ने ये बयान दिया। अराघची ने कहा कि वे आगे भी बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ईरान का अमेरिका से बातचीत का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक इस्राइल की तरफ से हमले जारी रहेंगे, वे संघर्ष विराम को लेकर कोई बात नहीं करेंगे।
जिनेवा के एक होटल में करीब साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक के बाद जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने कहा कि अच्छा नतीजा यह है कि हमें लगा कि ईरान बातचीत जारी रखने को तैयार है और सभी अहम मुद्दों पर बात करने को इच्छुक है। उन्होंने कहा कि बैठक काफी गंभीर रही। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि हम चाहते हैं कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत जारी रहे। हमने साफ कर दिया है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Iran: ईरान के सुप्रीम लीडर के पुराने ट्वीट हो रहे वायरल, महिलाओं को लेकर कही गई बातों की अब हो रही चर्चा
इस्राइल का भी बातचीत से इनकार
इस्राइली ने भी हाल ही में एक बयान में कहा कि ईरान के साथ तब तक कोई बातचीत नहीं होगी जब तब ऑपरेशन राइजिंग लायन के उद्देश्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता। इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में तेहरान में संभवित तख्तापलट की ओर इशारा किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'तेहरान के ऊपर तूफान गुजर रहा है। शासन के प्रतीकों पर बमबारी की जा रही है और उन्हें नष्ट किया जा रहा है। इसमें प्रसारण प्राधिकरण भी शामिल है। लोगों की भीड़ भाग रही है। तानाशाही का पतन इसी तरह होता है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन