फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran-US Tensions Escalate: Tehran Confirms Seizure of TOUSKA Vessel, Warns of Retaliation Over Maritime Piracy

ओमान सागर में टकराव: US ने मालवाहक जहाज को किया जब्त, ईरान ने समुद्री डकैती बताकर दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 20 Apr 2026 07:35 AM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shivam Garg Updated Mon, 20 Apr 2026 07:35 AM IST
सार

अमेरिका द्वारा ओमान की खाड़ी में ईरानी वाणिज्यिक जहाज 'तोस्का' को जब्त किए जाने की पुष्टि ईरान ने की है। तेहरान ने इसे सशस्त्र समुद्री डकैती करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Iran-US Tensions Escalate: Tehran Confirms Seizure of TOUSKA Vessel, Warns of Retaliation Over Maritime Piracy
ईरान-अमेरिका तनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ओमान सागर में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अमेरिका ने उसके मालवाहक जहाज तोस्का (TOUSKA) पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई को समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ईरान के सैन्य मुख्यालय हजरत खतम अल-अंबिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी सेना ने ओमान सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी जहाज पर हमला किया। बयान के अनुसार, अमेरिकी मरीन ने जहाज पर चढ़कर उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया और उसे जब्त कर लिया।
विज्ञापन


अमेरिका का क्या कहना है?
वहीं, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इस कार्रवाई को सही ठहराया है। अमेरिका का दावा है कि मालवाहक जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था। सेंटकॉम के अनुसार, गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर USS स्प्रुअंस (DDG 111) ने जहाज को रोका और कई बार चेतावनी दी। लेकिन जब जहाज के क्रू ने आदेशों का पालन नहीं किया, तो अमेरिकी जहाज ने फायरिंग कर उसके इंजन को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद अमेरिकी मरीन ने जहाज पर चढ़कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। अमेरिका ने इस पूरी कार्रवाई को पेशेवर और संतुलित बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर अमेरिकी मरीन तैनात हैं और वे अंदर की जांच कर रहे हैं कि उसमें क्या सामग्री मौजूद है। इस जहाज का नाम 'तोस्का' बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दावा किया?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जहाज को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ओमान की खाड़ी में रोका। इसे रुकने की चेतावनी दी गई लेकिन उसने आदेश नहीं माना और इसके बाद नौसेना ने 'सीधा हमला कर इंजन कक्ष में छेद कर दिया' और जहाज को रोक दिया।


वार्ता से पहले तनावपूर्ण स्थिति
यह घटना उस समय सामने आई, जब ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान जाकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। इससे दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही थी। व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और उनके साथ स्टीव विटकॉफ तथा जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले दौर की लंबी वार्ता में भी भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed