फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran state TV announces rocket launch as nuclear talks to resume

Iran Rocket Launch: उपग्रह कैरियर के साथ ईरान ने किया रॉकेट प्रक्षेपित, अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता बहाली से पहले उठाया कदम

Sun, 26 Jun 2022 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 26 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

बोरेल ने शनिवार को घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका आने वाले दिनों में अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता बहाल करेंगे। इसके बाद रविवार को रॉकेट प्रक्षेपण की जानकारी सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Iran state TV announces rocket launch as nuclear talks to resume
ईरान का परमाणु प्रतिष्ठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ वार्ता बहाली के बीच तेहरान से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने रॉकेट प्रक्षेपित किया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने उपग्रह कैरियर के साथ यह रॉकेट प्रक्षेपित किया है। ये खबर तब आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता फिर से शुरू होने पर सहमति बन सकती है। 

विज्ञापन


हालांकि, ईरान ने अभी यह नहीं बताया है कि रॉकेट का प्रक्षेपण कब किया गया। रेगिस्तानी क्षेत्र से रॉकेट प्रक्षेपण की तैयारी से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद सरकारी टीवी ने इस बारे में जानकारी दी। सरकारी टीवी ने दावा किया कि रॉकेट प्रक्षेपण सफल रहा।
विज्ञापन


इस बीच ये भी ध्यान देने योग्य है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत में आए गतिरोध को दूर करने के लिये यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने हाल ही में तेहरान यात्रा की थी। बोरेल ने शनिवार को घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका आने वाले दिनों में अप्रत्यक्ष रूप से वार्ता बहाल करेंगे। इसके बाद रविवार को रॉकेट प्रक्षेपण की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जब ईरान ने रॉकेट प्रक्षेपण किया था तो अमेरिका ने आपत्ति जताई थी। तब अमेरिका ने ईरान की इस कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्पों का उल्लंघन करार दिया था। दूसरी तरफ ईरान भी दावा करता रहा है कि वह परमाणु हथियारों का इच्छुक नहीं है। ईरान ने दावा किया था कि उपग्रह और रॉकेट प्रक्षेपण सैन्य उपकरणों का हिस्सा नहीं हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद हुसैनी ने कहा था कि उपग्रह कैरियर से ईरान के अंतरिक्ष उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed