फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran sends a strong message no compromise on missile capabilities US warship deployed Eilat, Israel

Iran Vs US: ईरान का सख्त संदेश, मिसाइल ताकत पर नहीं होगा समझौता; इस्राइल के इलात में अमेरिकी युद्धपोत तैनात

Fri, 30 Jan 2026 10:58 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 30 Jan 2026 10:58 PM IST
सार

ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी मिसाइल और रक्षा क्षमताएं किसी भी बातचीत का हिस्सा नहीं होंगी। इसी बीच अमेरिका ने इस्राइल के इलात बंदरगाह पर युद्धपोत तैनात किया है। ट्रंप बातचीत और दबाव दोनों की नीति पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Iran sends a strong message no compromise on missile capabilities US warship deployed Eilat, Israel
अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर गहराता दिख रहा है। ईरान ने साफ कर दिया है कि उसकी रक्षा और मिसाइल क्षमताएं किसी भी बातचीत का हिस्सा नहीं होंगी। इसी बीच अमेरिका ने इस्राइल के रेड सी पोर्ट शहर इलात में अपना मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत तैनात कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि एक ओर बातचीत की बात हो रही है, तो दूसरी ओर सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी तेज हो गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान बराबरी और आपसी सम्मान के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। लेकिन उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान की मिसाइल और रक्षा क्षमताएं कभी भी बातचीत की मेज पर नहीं आएंगी। यह बयान ऐसे समय आया है, जब मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर परमाणु समझौते को लेकर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में भारत का होना मददगार', गाजा के पुनर्निर्माण पर क्या बोलीं फलस्तीन की मंत्री?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की सैन्य तैयारी
अमेरिका ने हाल के हफ्तों में मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है। इलात बंदरगाह पर अमेरिकी मिसाइल विध्वंसक की तैनाती को पहले से तय बताया गया है। इस्राइल की सेना ने कहा है कि इससे आम लोगों के लिए किसी तरह की नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। हालांकि, इस तैनाती को ईरान पर दबाव बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

बातचीत या टकराव
ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे सैन्य कार्रवाई से बचना चाहते हैं और बातचीत का रास्ता खुला है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका अपनी ताकत का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा। ईरान ने जवाब में कहा है कि वह बातचीत और युद्ध, दोनों के लिए तैयार है। ईरान ने क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर शांति और स्थिरता की बात भी दोहराई है।

तुर्किये की मध्यस्थता
तुर्किये इस पूरे तनाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात कर मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की है। तुर्किये का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में हालात और न बिगड़ें।


ईरान के विदेश मंत्री का बयान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनका देश तनाव दूर करने के वास्ते बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अमेरिका के साथ बातचीत की फिलहाल कोई ठोस योजना नहीं है। मंत्री अब्बास अराघची ने इस्तांबुल में यह बात कही, जहां वह तुर्किये के नेताओं के साथ बातचीत के लिए पहुचे हैं। ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा संभावित सैन्य हमले की धमकियों के बाद तुर्किये व्यापक क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए प्रयासरत है।

अमेरिका ने सैन्य हमले के लिए दो स्पष्ट लक्ष्मण रेखाएं निर्धारित की हैं। एक, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या और दूसरी, हिरासत में लिये गए लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी दिए जाने की आशंका। अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि ईरान की ‘‘अमेरिकियों से मिलने’’ की कोई योजना नहीं है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article