फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran says nuclear talks with US meaningless after Israels strikes News In Hindi

Nuclear Talks:'हमारी प्रथामिकता दुश्मन को जवाब देना', ईरान ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को बताया बेमतलब

Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 12:48 AM IST
सार

ओमान की राजधानी मस्कट में रविवार को ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है। मामले में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने कहा कि अमेरिका हमलावर का साथी है, ऐसे हालात में बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ईरान की प्राथमिकता अब दुश्मन के हमलों का जवाब देना है।

विज्ञापन
Iran says nuclear talks with US meaningless after Israels strikes News In Hindi
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में होने वाली परमाणु वार्ता भी रद्द कर दी गई है। इस बात पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ आगे होने वाली परमाणु बातचीत का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने इस समय में इस वार्ता को बेकार और अर्थहीन है। 

विज्ञापन


बकाई ने कहा कि फिलहाल ईरान की प्राथमिकता दुश्मन के हमलों का जवाब देना है। उन्होंने अमेरिका को हमलावर का मुख्य समर्थक और साथी बताया। बता दें कि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का ये बयान ऐसे समय में किया, जब ईरान और इस्राइल के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बढ़ गया और इस्राइल ने ईरान पर जोरदार हमले किए। 
विज्ञापन


ईरानी जनता पर अन्यायपूर्ण युद्ध थोपा- बकाई
ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी बयान में कहा गया कि बकाई ने ओमान की राजधानी मस्कट में रविवार को होने वाली प्रस्तावित बातचीत को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कूटनीति और शांति के दुश्मनों ने ईरानी जनता पर एक अन्यायपूर्ण युद्ध थोप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Iran Conflict: रूस ने ईरान पर इस्राइली हमले की निंदा की, परमाणु मसले पर मध्यस्थता की बात पर दिया जोर

परमाणु मशले पर वार्ता को बताया बेकार
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने संवाद और कूटनीति के तमाम दावों के बावजूद इस्राइली आक्रामकता का समर्थन किया है, जिसमें हमारे शांतिपूर्ण परमाणु ठिकानों को निशाना बनाना भी शामिल है। इसके साथ ही बकाई ने स्पष्ट किया कि ऐसे हालात में, और जब तक ईरानी जनता पर इस्राइली हमले बंद नहीं होते, उस पक्ष से बातचीत करना, जो खुद हमलावर का समर्थन करता है, पूरी तरह से बेकार है।


ये भी पढ़ें:- West Asia Tensions: इस्राइल, ईरान, फलस्तीन में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह; भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी

ओमान के विदेश मंत्री ने दी थी जानकारी
बता दें कि इससे पहले ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच तेहरान में चल रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर जो वार्ता होनी थी, वह अब नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह वार्ता रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में प्रस्तावित थी, लेकिन इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि वर्तमान में चल रहे इस्राइली हमलों के बीच किसी भी तरह की बातचीत अवांछनीय और अनुचित" होगी। ओमान अब तक इन वार्ताओं में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed