{"_id":"684db40b7ab25272e3009847","slug":"amid-evolving-situation-india-asks-its-nationals-in-israel-iran-palestine-to-stay-vigilant-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Tensions: इस्राइल, ईरान, फलस्तीन में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह; भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Tensions: इस्राइल, ईरान, फलस्तीन में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह; भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी
Sat, 14 Jun 2025 11:10 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव / तेहरान / रामल्लाह

Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:10 PM IST
सार
West Asia Tensions: युद्धग्रस्त देश इस्राइल, ईरान और फलस्तीन में हालात गंभीर बने हुए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह एडवाइजरी जारी की है। जो भी भारतीय इन देशों में रह रहे हैं, उन्हें पूरी सतर्कता बरतने और दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
इस्राइल, ईरान और फलस्तीन में भारतीयों के लिए परामर्श जारी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने शनिवार को इस्राइल, ईरान और फलस्तीन में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सख्त सलाह दी है। यह सलाह ऐसे समय पर आई है जब इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान के कई ठिकानों पर सैन्य हमले किए, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया। इस क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं और संघर्ष बढ़ने की आशंका है।
यह भी पढ़ें - West Asia Tension: राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन ने पश्चिम एशिया के संघर्ष पर की बात, यूक्रेन से तनाव पर भी चर्चा
इस्राइल में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी
तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने 14 जून को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ताजा एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया, 'वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इस्राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें और इस्राइली अधिकारियों तथा 'होम फ्रंट कमांड' द्वारा जारी किए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।' इसके साथ ही दूतावास ने भारतीयों से अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों के पास रहने और सावधानी बरतने को कहा है। वहीं आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
फोन +972 54-7520711
फोन +972 54-3278392
ईमेल: [cons1.telaviv@mea.gov.in](mailto:cons1.telaviv@mea.gov.in)
ईरान में भी चेतावनी जारी
तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी 13 जून को इसी तरह की चेतावनी जारी की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, 'ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग अगर किसी भी तरह की मदद चाहते हैं, तो दूतावास की तरफ से जारी इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क करें।'
फलस्तीन में भारतीयों को सतर्कता की सलाह
रामल्लाह में मौजूद भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने भी शनिवार को एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया, 'क्षेत्र में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, फलस्तीन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, स्थानीय सुरक्षा व आपातकालीन निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।'
यह भी पढ़ें - Israel-Iran Conflict: इस्राइल-ईरान तनाव से होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट, भारत को क्यों करनी चाहिए चिंता, जानें
भारत की विदेश नीति का रुख
भारत ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वह ईरान और इस्राइल के बीच की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता में है और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। भारत ने दोनों देशों से किसी भी तरह के तनाव बढ़ाने वाले कदमों से बचने की अपील की। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन