फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran president election official says reformist Masoud Pezeshkian and Saeed Jalili heading to a runoff

Iran: राष्ट्रपति पद के लिए मसूद पेजेशकियान और सईद जलीली के बीच कड़ी टक्कर, हो सकते हैं दूसरे चरण के चुनाव

Sat, 29 Jun 2024 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में समाज सुधारक मसूद पेजेशकियान और कट्टरपंथी सईद जलीली के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में दूसरे चरण के चुनाव के आसार बन रहे हैं और किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Iran president election official says reformist Masoud Pezeshkian and Saeed Jalili heading to a runoff
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालते सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में समाज सुधारक मसूद पेजेशकियान और कट्टरपंथी सईद जलीली के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान में दूसरे चरण के चुनाव के आसार बन रहे हैं और किसी भी उम्मीदवार को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक ईरान में 1.4 करोड़ वोटों की गिनती हो गई है, जिनमें मसूद पेजेशकियान को करीब 59 लाख और उनके प्रतिद्वंदी सईद जलीली को 55 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन


ईरान में दूसरे चरण के मतदान के बने आसार
ईरान में राष्ट्रपति पद के अन्य उम्मीदवार मोहम्मद बागर कलीबाफ को करीब 19 लाख और चौथे उम्मीदवार मुस्तफा पोरमोहम्मदी को 1.1 लाख वोट मिले हैं। ईरान के कानून के अनुसार, अगर किसी भी उम्मीदवार को चुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिलते हैं तो दूसरे चरण का चुनाव होता है, जहां सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होता है। पहले चरण के चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद जो भी पहला शुक्रवार होता है, उसको दूसरे चरण का मतदान कराया जाता है। 
विज्ञापन


ईरान में कम संख्या में पड़े वोट
मई में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। हालांकि जनता में चुनाव को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं देखा गया क्योंकि चुनाव में करीब 45-53 फीसदी ही मतदान हुआ। बीते चार दशकों में यह ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में सबसे कम मतदान 48.8 प्रतिशत पिछले चुनाव के दौरान हुआ था, जब इब्राहिम रईसी को राष्ट्रपति चुना गया था। मार्च और मई में हुए संसदीय चुनाव में भी महज 41 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed