फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran praises Tulsi Gabbard's work after her resignation; Director of National Intelligence

ईरान ने की तुलसी गबार्ड की तारीफ: इस्तीफे के बाद ट्रंप प्रशासन पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने तेहरान पर सच बोला

Sat, 23 May 2026 08:08 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरेवन Published by: Pavan Updated Sat, 23 May 2026 08:08 AM IST
सार

आर्मेनिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तुलसी गबार्ड ने कई बार ईरान को लेकर ऐसी सच्ची बातें कहीं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं थीं।

विज्ञापन
Iran praises Tulsi Gabbard's work after her resignation; Director of National Intelligence
तुलसी गबार्ड, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। खास बात यह रही कि ईरान ने तुलसी गबार्ड की खुलकर तारीफ की। आर्मेनिया में मौजूद ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तुलसी गबार्ड ने कई बार ईरान को लेकर ऐसी सच्ची बातें कहीं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं थीं। ईरानी दूतावास ने अपने संदेश में गबार्ड के पति अब्राहम के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। पोस्ट में कहा गया कि गबार्ड ने कई मौकों पर अमेरिका के हित में काम किया, न कि इस्राइल के लिए। साथ ही ईरान ने ट्रंप प्रशासन को 'इस्राइल का प्रतिनिधि' तक बताया। इस बयान को लेकर अमेरिकी राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US-Cuba Tensions: क्यूबा पर अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने किया बड़ा दावा, बोले- जल्द ही आजाद होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी गबार्ड
दरअसल, ट्रंप ने पुष्टि की है कि तुलसी गबार्ड 30 जून को अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने बताया कि गबार्ड के पति अब्राहम को हड्डियों के एक दुर्लभ कैंसर का पता चला है और इसी वजह से वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। ट्रंप ने कहा कि गबार्ड ने प्रशासन में शानदार काम किया और उनकी कमी महसूस होगी। ट्रंप ने यह भी एलान किया कि वर्तमान प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस एरोन लुकास को कार्यवाहक डीएनआई बनाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अब्राहम जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

'परिवार इस समय उनकी पहली प्राथमिकता'
तुलसी गबार्ड ने भी अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में अपने पति के साथ रहना उनके लिए सबसे जरूरी है। गबार्ड ने लिखा कि परिवार इस समय उनकी पहली प्राथमिकता है।



जेडी वेंस और लिंडसे ग्राहम ने की जमकर सराहना
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गबार्ड को देशभक्त बताते हुए कहा कि वह प्रशासन की एक महत्वपूर्ण सदस्य और उनकी करीबी मित्र रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार सबसे पहले आता है और वह गबार्ड तथा उनके पति के लिए प्रार्थना करेंगे। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी गबार्ड की सेवाओं की सराहना की और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टोंड ब्लैंच ने देश के लिए उनके योगदान और त्याग के लिए धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें- ट्रंप का दावा: ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोका, तेल कीमतों पर कही ये बात; जिनपिंग की तारीफ में पढ़े कसीदे

तुलसी गबार्ड ने अपने कार्यकाल में किए थे कई बदलाव
अपने कार्यकाल के दौरान तुलसी गबार्ड ने अमेरिकी खुफिया तंत्र में कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने एजेंसी के आकार को कम करने, खर्च घटाने और खुफिया विभागों में चल रहे विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) कार्यक्रमों को खत्म करने जैसे फैसले लिए। उनके इन कदमों को लेकर अमेरिका में समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिले थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed