फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Outraged Over US Action in Hormuz Says Trump Has Learned No Lessons Will Not Participate in Peace Talks

होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान: ट्रंप को दी धमकी, कहा- अभी तक नहीं सीखा कोई सबक, नहीं होगी बातचीत

Mon, 20 Apr 2026 05:18 PM IST
Himanshu Singh Chandel आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 20 Apr 2026 05:18 PM IST
सार

अमेरिका द्वारा ईरानी जहाज कब्जे में लेने के बाद ईरान भड़क गया है। उसने शांति वार्ता से इनकार कर दिया और कहा कि  ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही ये भी कहा कि अबतक अमेरिका ने कोई सबक नहीं सीखा। होर्मुज जलडमरूमध्य भी फिर बंद कर दिया। आइए, विस्तार से समझते हैं कि अमेरिकी कार्रवाई पर ईरान ने और क्या-क्या कहा। 

विज्ञापन
Iran Outraged Over US Action in Hormuz Says Trump Has Learned No Lessons Will Not Participate in Peace Talks
ईरान-अमेरिका में टकराव जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि वह फिलहाल शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा। ईरान ने सीधे तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि वॉशिंगटन ने अपने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा है और अब इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

विज्ञापन


ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने अमेरिका पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि एक तरफ वह कूटनीति की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ सैन्य कार्रवाई करता है। बघाई ने कहा कि ऐसे विरोधाभासी कदमों से भरोसा टूटता है और इससे हालात और खराब होंगे।
विज्ञापन


क्या अमेरिकी कार्रवाई से भड़का विवाद?
दरअसल, अमेरिका ने होर्मुज के पास ओमान की खाड़ी में एक ईरानी कार्गो जहाज टौस्का को रोककर अपने कब्जे में ले लिया। राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, जहाज को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसने आदेश नहीं माना। इसके बाद अमेरिकी नौसेना ने जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाकर उसे रोक दिया और मरीन कमांडो ने जहाज को कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई को ईरान ने सीधा हमला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन क्यों बताया?
ईरान के सैन्य अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए युद्धविराम का उल्लंघन है। उनका कहना है कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और यह एक व्यापारिक जहाज था। ईरान ने इसे समुद्री लूट बताते हुए चेतावनी दी है कि इसका जवाब जल्द दिया जाएगा। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने कूटनीति को दो बार धोखा दिया है।

ये भी पढ़ें- ईरान में शांति कब?: न्यायपालिका प्रमुख की दो-टूक, हम शर्तों पर कायम; राजदूत बोले- US-इस्राइल के बीच डील असंभव

होर्मुज फिर क्यों हुआ बंद?
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ऐलान किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म नहीं करता, तब तक यह रास्ता बंद रहेगा। यह दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल परिवहन का प्रमुख मार्ग है, इसलिए इसका बंद होना वैश्विक बाजार के लिए बड़ा खतरा बन गया है।


क्या इस्राइल और लेबनान में भी तनाव बढ़ा?
इस बीच दक्षिणी लेबनान में हालात और बिगड़ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई और कई घायल हुए। हालांकि हिजबुल्लाह ने इस हमले से इनकार किया है। वहीं इस्राइल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान में हवाई हमले किए। हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने कहा कि एकतरफा युद्धविराम नहीं चलेगा और जवाब दिया जाएगा।

बातचीत की कोई संभावना बची है?
अमेरिका ने इस्लामाबाद में बातचीत का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ईरान ने इसमें शामिल होने को लेकर कोई सहमति नहीं दी है। ईरान का कहना है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला करेगा। फिलहाल हालात को देखते हुए कूटनीतिक रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ता यह तनाव वैश्विक शांति और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए खतरा बनता जा रहा है। होर्मुज जैसे अहम मार्ग पर टकराव से तेल आपूर्ति पर असर पड़ सकता है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed