फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran launches massive missile attack on Israel Dimona nuclear facility and Arad city more than 100 injured

Iran: ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक; 100 से ज्यादा घायल

Sun, 22 Mar 2026 05:48 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 22 Mar 2026 05:48 AM IST
सार

ईरानी मिसाइल हमले ने डिमोना शहर को दहशत से भर दिया है। इस शहर में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।डिमोना शहर में बड़ी भारतीय-यहूदी आबादी है, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र राज्य से हैं। यह समुदाय भारत के साथ मजबूत संबंध बनाए रखता है और इसी वजह से शहर को 'लिटिल इंडिया' भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Iran launches massive missile attack on Israel Dimona nuclear facility and Arad city more than 100 injured
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : X/@IsraelMFA

विस्तार

ईरान ने शनिवार की देर रात इस्राइल को दो शहरों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। दक्षिणी इस्राइल के डिमोना शहर में हुए एक ईरानी मिसाइल हमले में कम से कम 47 लोग घायल हो गए। वहीं, इस्राइल के दक्षिणी शहर अराद में हुए मिसाइल हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इन हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे आपात राहत और बचाव बलों को और अधिक सशक्त बना रहे हैं। इस्राइली मीडिया के मुताबिक अराद में हुए हमले में घायल हुए लोगों में से छह की हालत गंभीर है। नेतन्याहू ने कहा यह हमारे भविष्य की लड़ाई में बेहद कठिन शाम है। हम अपने दुश्मनों पर हर मोर्चे पर हमला जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


ईरान ने पहली बार इस्राइल के परमाणु संयंत्र को बनाया निशाना
ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष में पहली बार इस्राइल के किसी परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है। ईरान की ओर से यह हमला उसके नतांज परमाणु ठिकाने पर हमले के कुछ घंटों बाद हुआ है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में छिड़ा संघर्ष अपने चौथे हफ्ते की शुरुआत में एक खतरनाक और नई दिशा में मुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र डिमोना को 'लिटिल इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है। इस हमले ने स्थानीय समुदाय में भय और चिंता पैदा कर दी है। बचाव सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


अराद में मिसाइल हमले रोकने में नाकामयाब रहा इस्राइल
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे पास के पुराने घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि ज्यादातार लोग शेल्टरों में थे, इसलिए वे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली वायु सेना ने अराद में मिसाइल के सीधे हमले को रोकने में हुई विफलता की जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसियों के अनुसार, दो इंटरसेप्शन प्रयास असफल रहे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed