{"_id":"5bc6c601bdec2269317c85e0","slug":"iran-killed-4-terrorists-of-isis-including-mastermind-abu-jahi-from-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने मार गिराए आईएस के मास्टरमाइंड अबू जाही समेत 4 आतंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने मार गिराए आईएस के मास्टरमाइंड अबू जाही समेत 4 आतंकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
आइएसआईएस आतंकवादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट का मास्टरमाइंड अबू जाही ‘चार अन्य आतंकवादियों’ के साथ मारा गया। जाही पिछले महीने दक्षिणी ईरान के अहवाज में हुए एक घातक हमले में संलिप्त बताया जा रहा था। ईरान के रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि इराक के दियालाह प्रांत में आज सुबह प्रतिरोधक बलों के रेकी और औचक अभियान के दौरान पांचों आतंकवादियों की मौत हो गई।
बयान में कहा गया कि ‘प्रतिरोध शब्द का इस्तेमाल इराक और सीरिया में ईरान के समर्थन से मिलिशिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए किया जाता है, जिनको रेवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रशिक्षित किया है। अबु जाही अहवाज में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था।
विज्ञापन
पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम ईरान के अहवाज शहर के एक सैन्य परेड पर हुए हमले में 24 लोगों की मौत हो गयी थी। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादियों और खुद को अहवाज नेशनल रेसिस्टेंस नामक संगठन बताने वाले एक अन्य समूह ने ली थी।
विज्ञापन
ईरान ने एक अक्तूबर को कहा था कि सीरिया में जिहादियों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया।