{"_id":"63309aea5d7e4631b11ea5ac","slug":"iran-hijab-row-hadis-najafi-killed-by-police-in-karaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Hijab Row : 20 साल की हदीस नफाजी को पुलिस ने मारी गोली, हिजाब के विरोध का बन गई थीं प्रतीक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Hijab Row : 20 साल की हदीस नफाजी को पुलिस ने मारी गोली, हिजाब के विरोध का बन गई थीं प्रतीक
Mon, 26 Sep 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान]
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान [ईरान]
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:04 AM IST
सार
हदीस नफाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जब वह बिना हिजाब के प्रदर्शन करते हुए पुलिस के सामने पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Hadis Najafi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में हिजाब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन जोर पकड़ रहा है और पुलिस की क्रूरता और दमन की खबरें भी सामने आ रही है। हिजाब के विरोध में ऑनलाइन लोगों के बीच मशहूर हुई 20 साल की हदीस नफाजी को पुलिस ने तेहरान के नजदीक कराज सिटी में प्रदर्शन के दौरान गोली मार दी।
विज्ञापन
हदीस नफाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जब वह बिना हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस के सामने पहुंच गई थी और रबर बैंड से अपने बालों को बांध रही थीं। इसके बाद तेजी से ईरान की सड़कों पर लड़कियां प्रदर्शन करती दिखी थीं।
विज्ञापन
22 वर्षीया महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद प्रदर्शन तेज हुए
ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक 30 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई है। ये सभी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में महसा अमीनी की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, ईरान में प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी, जब 22 वर्षीया महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अमीनी को ठीक से नकाब ना पहनने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों का कहना था कि अमीनी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, लेकिन अमीनी के परिवार ने दावा किया है कि इसके पहले अमीनी को दिल की बीमारी जैसी कोई शिकायत नहीं थी। परिवार का कहना है कि उसकी पुलिस द्वारा पिटाई से मौत हुई है।
अमीनी की मौत से पूरे ईरान में हजारों लोगों में आक्रोश फैल गया है और हजारों महिलाओं को कई शहरों की सड़कों पर उतरते देखा गया है। पिछले कई हफ्तों से प्रदर्शनकारियों और पुलिस का कई बार आमना-सामना हुआ है। ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध इतना बढ़ गया है कि कई महिलाओं ने सार्वजनिक तौर पर हिजाब जला दिया और विरोध में अपने बाल काट लिए।