{"_id":"69e3ec4978630b7ddc076225","slug":"iran-fully-closes-strait-of-hormuz-over-us-blockade-fires-on-ships-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Strait of Hormuz: ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Strait of Hormuz: ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा
Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: Nirmal Kant
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
सार
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव कम होने के नाम नहीं ले रहा है। ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में तेहरान होर्मुज को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। ईरान ने कहा कि नाकाबंदी जारी रहने तक होर्मुज बंद रहेगा। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव शनिवार को फिर बढ़ गया, जब तेहरान ने दुनिया के अहम जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला किया।
ईरान ने कहा कि उसने यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी खत्म नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा और कोई भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे दुश्मन की मदद माना जाएगा और निशाना बनाया जाएगा।
तेल व्यापार के लिए अहम जलमार्ग
दुनिया के तेल व्यापार का बहुत बड़ा हिस्सा इस अहम जलमार्ग से गुजरता है, इसलिए यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा हो सकता है। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि ईरानी नावों ने एक तेल टैंकर पर गोलीबारी की और एक कंटेनर जहाज पर हमला हुआ, जिससे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत को किया तलब
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि उसने ईरान के राजदूत को तलब किया, क्योंकि भारतीय के राष्ट्रीय ध्वज वाले दो जहाजों पर गोलीबारी की गई।
वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने लगाई नाकाबंदी
ईरान के साथ बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ने यह नाकाबंदी लगाई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
नौसेना दुश्मन को कड़ा जवाब देने को तैयार: मोजतबा खामेनेई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उनकी नौसेना दुश्मनों को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने विवादित विधेयक पर हस्ताक्षर किए, निगरानी कार्यक्रम का 30 अप्रैल तक विस्तार; अब संसद में होगी बहस
जब तक समझौता नहीं करता ईरान, नाकाबंदी रहेगी: ट्रंप
उधर,अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान समझौता नहीं करता, तब तक नाकाबंदी जारी रहेगी।
पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता फिर शुरू करने की कोशिश हो रही है। लेकिन ईरान ने कहा है कि अमेरिका का रुख सख्त है, इसलिए वह तुरंत नई वार्ता के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा। जबकि अमेरिका का कहना है कि वह ईरान पर दबाव बनाए रखेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन