फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran executes four men for cooperating with Israeli spy agency Mossad

Iran News: ईरान ने चार लोगों को फांसी पर लटकाया, इस्राइल के लिए जासूसी करने का आरोप

Sun, 04 Dec 2022 04:18 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहराना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहराना Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 04 Dec 2022 04:18 PM IST
सार

रिवोल्यूशनरी गार्ड (ईरानी सेना) ने जासूसी के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया था और आरोप लगाया गया था कि इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Iran executes four men for cooperating with Israeli spy agency Mossad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ईरान में जासूसी के आरोप में रविवार को चार लोगों को फांसी पर लटका दिया गया। इन पर इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया था। ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने और लोगों का अपहरण करने के लिए इन्हें मौत की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना के मुताबिक, जिन कथित जासूसों को फांसी दी गई है, उनमें शाहीन इमानी मोहमदाबादी, हुसैन ओरदोखानजादा, मिलाद अशरफी और मनौचेहर शाहबंदी शामिल हैं। रिवोल्यूशनरी गार्ड (ईरानी सेना) ने जासूसी के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया था और आरोप लगाया गया था कि इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े हुए थे। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इनके पास से हथियार और क्रिप्टोकरेंसी जब्त करने का दावा था, जो इन्हें मोसाद से हासिल हुआ था।
विज्ञापन


ईरान द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये लोगों को अगवा कर उनसे सरकारी जानकारी हासिल करते थे। बता दें, ईरान और इस्राइल एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed