{"_id":"5d8212b88ebc3e93c816579e","slug":"iran-denied-from-any-role-in-saudi-aramco-drone-attack-by-sending-a-diplomatic-note-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी हमले में ईरान ने अपना हाथ होने से किया इनकार, कहा- हर कार्रवाई का देंगे जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी हमले में ईरान ने अपना हाथ होने से किया इनकार, कहा- हर कार्रवाई का देंगे जवाब
Wed, 18 Sep 2019 04:49 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने अमेरिका को एक राजनयिक नोट भेज कर सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों पर हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। साथ ही आगाह किया कि वह किसी भी कार्रवाई का पूरी मजबूती से जवाब देगा। यह जानकारी बुधवार को यहां की सरकारी मीडिया ने दी।
विज्ञापन
आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना ने बताया कि ईरान ने स्विट्जरलैंड के दूतावास के जरिये अमेरिका को औपचारिक रूप से नोट भेजा है । इसमें जोर देकर कहा गया है कि ईरान की इस हमले में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
इरना ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोंपियो के हमले में उसका हाथ होने के दावे का खंडन और निंदा की है। इरना ने कहा, ‘नोट में कहा गया है कि अगर ईरान के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो ईरान की ओर से भी तुरंत जवाब दिया जाएगा और यह केवल धमकी तक सीमित नहीं होगा।’
विज्ञापन
यह संदेश अमेरिका को सोमवार दोपहर को मिला है। उल्लेखनीय है कि शनिवार के हमले के बाद सऊदी अरब की तेल कंपनी अरमाको के अब्कैक और खुरायिस में तेल क्षेत्र में उत्पादन घट कर आधा रह गया है।