Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran conditions to US for opening Strait of Hormuz what did Iranian officials say regarding nuclear material

पश्चिम एशिया: होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका के समक्ष ईरान की शर्तें, परमाणु सामग्री पर क्या बोले ईरानी अधिकारी?

Wed, 11 Nov 2026 09:22 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने देश की संवर्धित परमाणु सामग्री विदेश भेजने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि तेहरान अपने पूरे परमाणु भंडार को अपने पास रखेगा और इसका इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए करेगा। 

विज्ञापन
Iran conditions to US for opening Strait of Hormuz what did Iranian officials say regarding nuclear material
मोहसेन रेजाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान ने अपनी संवर्धित परमाणु सामग्री विदेश भेजने की संभावना पूरी तरह खारिज कर दी है। सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने कहा कि ईरान अपना पूरा परमाणु भंडार अपने पास रखेगा और इसका इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के लिए करेगा। उन्होंने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि तेहरान ने वाशिंगटन के सामने सात शर्तें रखी हैं। इनके पूरा होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। इस बीच रूस ने ईरान के समर्थन और युद्ध समाप्त कराने में मदद की पेशकश की है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने का विकल्प चुना है।

विज्ञापन


अमेरिका के सामने रखीं सात शर्तें
रेजाई ने कहा कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा है। भविष्य में कूटनीतिक वार्ता के लिए तेहरान ने सात शर्तें रखी हैं और वह वाशिंगटन के स्पष्ट जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी प्रतिक्रिया को अस्पष्ट और धोखाधड़ी भरा बताया। अल जजीरा के अनुसार, ईरान की मांगों में आर्थिक प्रतिबंध हटाना, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करना, जब्त संपत्तियां बहाल करना और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति कम करना शामिल है। विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने पहले कहा था कि शर्तें स्वीकार होने पर 48 घंटे के भीतर जहाजों की आवाजाही शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त रुख
रेजाई ने स्पष्ट किया कि ईरान की सातों शर्तें पूरी होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये शर्तें ईरानी राष्ट्र के अधिकारों से जुड़ी हैं। तेहरान इन्हें लागू किए बिना अमेरिका के साथ किसी समझौते या बातचीत के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमाणु ऊर्जा और पनडुब्बियों के लिए चाहिए सामग्री
रेजाई के मुताबिक, ईरान अपनी संवर्धित परमाणु सामग्री का इस्तेमाल परमाणु ऊर्जा से चलने वाले जहाजों और पनडुब्बियों के विकास में करना चाहता है। इसके अलावा भविष्य में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) आधारित बिजली संयंत्र बनाने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि जब इन परियोजनाओं के लिए सामग्री की जरूरत है, तो ईरान इसे विदेश क्यों भेजेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रूस को इस फैसले से अवगत करा दिया गया है।

रूस ने की ईरान का समर्थन करने की पेशकश
ईरानी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, रेजाई ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और उसकी परमाणु सुविधाओं पर अमेरिका तथा इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा की है। 5 नवंबर को क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात के दौरान रेजाई ने अयातुल्ला सैयद मुजतबा खामेनेई का संदेश सौंपा। रूस ने पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त कराने के लिए समर्थन देने की पेशकश भी की है।

पेजेशकियन ने अमेरिका पर साधा निशाना
इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बुधवार को 31वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-31) में शामिल होने तुर्किये पहुंचे। उन्होंने अमेरिका को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका परमाणु हथियार रोकने के नाम पर ईरान के खिलाफ युद्ध और धमकियों का सहारा ले रहा है। उन्होंने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स (सभी बमों की जननी) की धमकी को विरोधाभासी बताया।


ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश तेज: पुतिन से मिलेंगे ट्रंप के दामाद कुशनर; जेलेंस्की से भी होगी बात

ट्रंप ने चुना आर्थिक दबाव का रास्ता
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी टकराव में सैन्य हमले दोबारा शुरू करने या अस्वीकार्य शांति समझौता स्वीकार करने के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने का विकल्प चुना है। एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन फिलहाल प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव के जरिए तेहरान को झुकाने की रणनीति अपना रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार है और कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं के बावजूद संघर्ष समाप्त होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed