फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Strikes Saudi Arabia Prince Sultan Air Base Five US Aircraft Reportedly Damaged News in Hindi

ईरान का सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमला: प्रिंस सुल्तान एयर बेस को बनाया निशाना, पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त

Sat, 14 Mar 2026 08:51 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 08:51 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में भड़की जंग अब और खतरनाक मोड़ लेती दिख रही है। दो हफ्तों से जारी इस संघर्ष के बीच ईरान ने अब सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर जोरदार वार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया, जिससे अमेरिकी वायुसेना के पांच एयर-टैंकर विमान जमीन पर ही क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Iran Strikes Saudi Arabia Prince Sultan Air Base Five US Aircraft Reportedly Damaged News in Hindi
सऊदी अरब में ईरान का हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ईरान ने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें अमेरिकी वायुसेना के कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही ईरान ने सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस को भी निशाना बनाया और खूब बम बरसाए। इन हमलों में वहां खड़े पांच अमेरिकी वायु सेना के पांच रिफ्यूअलिंग (तेल भरने वाले) विमान क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों के अनुसार, विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया है। हमले में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran: ईरान ने अपने खतरनाक मिसाइल शहर की दिखाई झलक, आत्मघाती ड्रोन्स से होर्मुज ब्लॉक करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी इराक से कुवैत तक, ये भी जानिए
इससे पहले, पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी केसी‑135 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान पर सवार सभी छह क्रू मेंबर की मौत हो गई थी। इसके अलावा, एक मार्च को कुवैत में तीन अमेरिकी F‑15 लड़ाकू विमान फ्रेंडली फायर की वजह से गिर गए, लेकिन सभी एयरक्रू सुरक्षित रहे। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुवैत का एक F‑18 विमान गलती से इन F‑15 विमानों को मार गिरा।

ये भी पढ़ें:- Iran: 'पहले रोका और अब पूरी दुनिया से रूस से तेल खरीदने की भीख मांग रहा अमेरिका', ईरानी विदेश मंत्री का तंज

पश्चिम एशिया में संघर्ष सातवें आसमान पर
 
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया पिछले 15 दिनों से बारूद की ढेर पर खड़ा है। इसकी शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल की तरफ से ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के साथ शुरू हुई थी, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत भी हो गई थी। इसके बाद से ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर इस्राइल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर खूब बमबारी की, जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है और इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed