{"_id":"69b4d21ee2c36101b3025de9","slug":"iran-underground-missile-city-naval-suicide-drones-to-block-hormuj-strait-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: ईरान ने अपने खतरनाक मिसाइल शहर की दिखाई झलक, आत्मघाती ड्रोन्स से होर्मुज ब्लॉक करने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: ईरान ने अपने खतरनाक मिसाइल शहर की दिखाई झलक, आत्मघाती ड्रोन्स से होर्मुज ब्लॉक करने की तैयारी
Sat, 14 Mar 2026 08:42 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:42 AM IST
सार
ईरान ने अपने कामीकेज ड्रोन्स के बेड़े की झलक दुनिया को दिखाई है। ईरान ने इसे मिसाइल-ड्रोन्स का शहर बताया। इस बेड़े में खतरनाक कामीकेज ड्रोन्स भी दिख रहे हैं, जिनकी मदद से ईरान आसानी से पूरी दुनिया में तेल आपूर्ति बाधित कर सकता है।
विज्ञापन
शाहेद-136 ड्रोन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान की सेना ने गुरुवार को अपने आत्मघाती ड्रोन्स के बेड़े की झलक दिखाई, जिनके दम पर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बाधित करने की योजना बना रहा है। ईरान के सरकारी टीवी ने एक भूमिगत परिसर के अंदर फिल्माए गए फुटेज जारी किए। इस भूमिगत परिसर को ईरानी अधिकारी मिसाइल शहर बता रहे हैं।
क्यों खतरनाक हैं ईरान के ये ड्रोन?
ईरान ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन, जहाज रोधी मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। अतिरिक्त फुटेज में कुछ हथियारों को दागते हुए भी दिखाया गया है। हालांकि ये साफ नहीं है कि ये रिकॉर्डिंग कब की है। वीडियो में दिख रहा है कि भूमिगत सुरंग में नौसेना के ड्रोन, जिन्हें यूएसवी भी कहा जाता है, बड़ी संख्या में हैं। गौरतलब है कि ये ड्रोन पहले से ही फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले कर रहे हैं, जिससे होर्मुज में रणनीतिक रूप से अहम शिपिंग मार्ग आंशिक रूप से बाधित चल रहा है। ये छोटे यान पानी की सतह पर या पानी के नीचे चलते हैं। ये विस्फोटक से भरे होते हैं और तेल टैंकरों से टकराते ही फट जाते हैं।
1 मार्च को ओमान के तट के पास एक कच्चे तेल के टैंकर को ऐसे ही ड्रोन्स की मदद से निशाना बनाया गया था। इस हमले में तेल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लग गई थी और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। इसी तरह कई अन्य जहाजों पर हमले के लिए भी ईरान ने इन्हीं ड्रोन का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
इन ड्रोन्स की मदद से होर्मुज जलडमरूमध्य को आसानी से बाधित कर सकता है ईरान
ईरान के कामीकेज ड्रोन्स, जिन्हें आत्मघाती ड्रोन्स या शाहेद ड्रोन्स भी कहा जाता है। ये कितने खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये ड्रोन 2000 किलोमीटर दूरी तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम हैं। एक ड्रोन आसानी से 40-50 किलो विस्फोटक ले जा सकता है। ये ड्रोन 180-200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इन ड्रोन की लागत भी बेहद कम है और ये कुछ लाख रुपये में तैयार हो सकते हैं। इन ड्रोन्स की मदद से ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को आसानी से निशाना बना सकता है और पूरी दुनिया में तेल-गैस की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

Iran published footage of underground tunnels stocked with naval drones, anti-ship missiles, and sea mines. Reuters reported, citing US officials, that Iran has mined the Strait of Hormuz with dozens of sea mines. #Iran pic.twitter.com/Kcwp5UqkXq
— NOELREPORTS 🇪🇺 🇺🇦 (@NOELreports) March 11, 2026