Air India Plane Crash: 'यह भयानक दुर्घटना...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर जताया दुख
Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे में 200 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। एक यात्री के जीवित बचने की भी खबर है।
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया और कहा कि अगर मदद की जरूरत हुई तो वह तत्काल मदद देने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि यह विमानन इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक हो सकती है।
ट्रंप ने कहा, विमान दुर्घटना भयानक थी। मैंने पहले ही उनसे कहा है कि अगर हम कुछ भी मदद कर सकते हैं तो बताएं। वह एक बड़ा देश है। एक मजबूत देश है। वह इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि अगर हम कुछ भी कर सकें, तो हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लग रहा है कि ज्यादातर लोग मर चुके हैं। हो सकता है कि कुछ लोग बच गए हों... किसी को भी नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है।
#WATCH | Air India Plane Crash | US President Donald Trump says, "The plane crash was terrible. I've already told them if there is anything we can do. It's a big country, a strong country. They'll handle it, I'm sure. But I let them know that anything we can do, we'll be over… pic.twitter.com/c5nekLKnrk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 12, 2025
उन्होंने आगे कहा, हमने विमान को देखा। लग रहा था कि यह ठीक से उड़ रहा है। ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विस्फोट हुआ हो। ऐसा लग रहा था कि इंजन शायद अपनी ताकत खो बैठे थे। यह एक भयानक दुर्घटना है। यह विमानन इतिहास की सबसे खराब दुर्घटनाओं में से एक है।
242 यात्री थे प्लेन में सवार
242 यात्रियों और चालक दल को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान आज दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया के मुताबिक, अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.