फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Investor Warren Buffett Resigns As Trustee Of Bill And Melinda Gates Foundation

बड़ी खबर: वारेन बफेट ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का ट्रस्टी पद छोड़ा

Wed, 23 Jun 2021 05:52 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Jun 2021 05:52 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार वारेन बफेट ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने फाउंडेशन के ट्रस्टी का पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Investor Warren Buffett Resigns As Trustee Of Bill And Melinda Gates Foundation
वारेन बफे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार वारेन बफेट ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने फाउंडेशन के ट्रस्टी का पद छोड़ दिया है। बफेट ने इस्तीफा ऐसे वक्त दिया है, जब यह फाउंडेशन अपने संस्थापकों यानी बिल व मिलिंडा गेट्स के तलाक से उत्पन्न हालातों से जूझ रहा है। 

विज्ञापन


90 वर्षीय बफेट ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, 'मेरे और फाउंडेशन के लक्ष्य शतप्रतिशत एक जैसे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह अपने बर्कशायर हैथवे के सभी शेयरों को दान करने की घोषणा का आधा काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बफेट ने पिछले 15 वर्षों में चैरिटी के लिए अपने स्वयं के धन में से 27 अरब डॉलर से अधिक का योगदान दिया है। वह बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के साथ गेट्स फाउंडेशन के तीन निदेशकों में से एक थे। बिल व मेलिंडा गेट्स ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वे शादी के 27 साल बाद अलग हो रहे हैं। फाउंडेशन के अनुसार, ट्रस्ट के निवेश निर्णयों में वारेन बफेट की कोई भागीदारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन के सीईओ मार्क सुजमैन ने पिछले माह इस ट्रस्ट के कर्मचारियों से कहा था कि वे इस फाउंडेशन की दीर्घावधि स्थिरता व निरंतर सक्रियता के लिए प्रयास कर रहे हैं। बफेट ने यह भी कहा कि सुजमैन को उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा। बफेट ने अपने बयान में गेट्स दंपती के तलाक का जिक्र नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed