फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news: Interview of Maryam Nawaz with Pakistani news channel went off air forcefully

नवाज शरीफ की बेटी मरियम का लाइव इंटरव्यू जबरन रोका गया

Fri, 12 Jul 2019 05:12 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
world news: Interview of Maryam Nawaz with Pakistani news channel went off air forcefully
मरियम नवाज - फोटो : File Photo

पाकिस्तान में मीडिया सेंसरशिप का होना कोई नई बात नहीं है। अब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज का पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर ब्रॉडकास्ट हो रहा इंटरव्यू कुछ देर में ही जबरन रुकवा दिया गया है। 

विज्ञापन


'हम न्यूज' चैनल में काम करने वाले एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट कर कहा, "अभी पता चला कि मरियम नवाज का लाइव इंटरव्यू शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही जबरन रुकवा दिया गया।" ब्लैकआउट होने के बाद न्यूज चैनल ने भी तुरंत ट्विटर हैंडल पर अपना बयान दिया।
विज्ञापन


हम न्यूज ने ट्वीट कर कहा, "हम न्यूज आजाद और जिम्मेदार मीडिया में विश्वास करता है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारे मूल मूल्यों में से एक है। साथ ही, हम अपने नैतिक मूल्यों और संरक्षण के साथ न्यायपालिका के सम्मान के लिए भी खड़े हैं।" हालांकि ये इंटरव्यू नदीम मलिक के ट्विटर हैंडल पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मरियम नवाज की प्रेस कांफ्रेंस दिखाने पर तीन न्यूज चैनल अब तक, चैनल-24 और कैपिटल टीवी को ऑफ एयर कर दिया गया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) के आदेश के बाद इन न्यूज चैनलों को ऑफ एयर किया गया था। जिसके बाद इस आदेश को मरियम ने 'अविश्वसनीय फासीवाद' और 'शर्म' करार दिया।

इससे पहले छह जुलाई को मरियम ने एक जज का वीडियो शेयर किया था। जिसमें जज अरशद मलिक एक पीएमएल-एन कार्यकर्ता से कह रहे हैं कि उनके पास नवाज शरीफ के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे और उन्हें शरीफ के खिलाफ सजा सुनाने के लिए ब्लैकमेल किया गया था। हालांकि जज ने इन सभी बातों से बाद में इनकार कर दिया। 


एक जलाई को भी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के जिओ न्यूज पर आ रहे इंटरव्यू को शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही ऑफ एयर कर दिया गया था। ये इंटरव्यू देश के एक बड़े पत्रकार हामिद मीर ले रहे थे।
 

#1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़े और भी ब्रेकिंग वर्ल्ड न्यूज़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed