{"_id":"59b0766f4f1c1be27f8b476d","slug":"international-media-slam-india-for-death-of-gauri-lankesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर विदेशी मीडिया बोला- भारत में बोली का जवाब गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर विदेशी मीडिया बोला- भारत में बोली का जवाब गोली
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 07 Sep 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
गौरी लंकेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर पूरी दुनिया के मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया ने लिखा कि पत्रकार की हत्या ने एक बार फिर देश को झकझोर दिया है। जर्मनी की रेडियो सेवा ने बोली का जवाब गोली से देने संबंधी खबर को प्रमुखता दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने इस खबर को प्रमुख स्थान देते हुए भारत में पत्रकारों की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। अखबार ने इसके पहले मारे गए पत्रकारों की सूची भी दी है। उसने 2013 में नरेंद्र दाभोलकर, 2015 में गोविंद पनसारे और 216 में कलबुर्गी हत्याकांड को भी याद किया।
विज्ञापन
‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने एजेंसी से जारी इस खबर को अपने ऑनलाइन संस्करण में प्रमुख स्थान दिया है। लंदन से प्रकाशित ‘आईबी टाइम्स’ ने पत्रकार गौरी लंकेश की घर के बाहर हुई हत्या पर लिखा कि पिछले चार वर्षों में चौथी बार किसी विवेकवादी और धर्मनिरपेक्ष और वामपंथी लेखक की हत्या हुई है। उसने लिखा कि लंकेश ने हिंदुत्व विरोधी लेखन में अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
पढ़ें- गौरी लंकेश की हत्या को रजनीतिक षडयंत्र नहीं मान रही भाजपा
जर्मनी की रेडियो सेवा ‘दाइचे वेले’ ने अपनी वेबसाइट पर गौरी लंकेश की खबर को प्रमुख खबर बनाते हुए सोशल मीडिया पर कुलदीप कुमार की टिप्पणी को प्रमुखता दी है जिसमें लिखा है कि - ‘अब देश के लोगों को तय करना है कि क्या वे ऐसे माहौल में रहना चाहेंगे जहां बोली का जवाब गोली है।’
‘ऑस्ट्रेलिया ऑनलाइन’ ने गौरी लंकेश को लगातार मिलने वाली धमकियों को प्रमुखता देते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर भी भारत में पत्रकारों के खिलाफ जहरीला प्रचार चलता है जो गलत है। पाक अखबार ‘डॉन’ ने लिखा है कि भारत में तथाकथित गोरक्षक दलों द्वारा बेगुनाह लोगों की पिटाई और हत्या की कई घटनाएं हुई हैं ऐसे में एक वामपंथी विचारधारा की पत्रकार की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है।