फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   International cooperation vital for Sri Lanka: JVP on return from India

Sri Lanka: 'श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण', भारत यात्रा पर बोले JVP नेता अनुरा डिसनायके

Sat, 10 Feb 2024 11:08 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:08 PM IST
सार

 जेवीपी पार्टी के सदस्य भारत दौरे से होकर श्रीलंका लौट आए हैं। जेवीपी नेता अनुरा कुमारा डिसनायके ने कहा कि श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
International cooperation vital for Sri Lanka: JVP on return from India
india and sri lanka flag

विस्तार

भारत सरकार के न्योते पर शनिवार को पहली बार भारत दौरे पर गए श्रीलंका की जेवीपी पार्टी के सदस्यों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग द्वीप राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है। यह उन्हें दुनिया से अलग-थलग नहीं करता है। भारत-लंका समझौते के खिलाफ 1987-90 में भारत विरोधी अभियान का नेतृत्व करने वाली मार्क्सवादी लेनिनवादी कम्युनिस्ट पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा से लौट आया।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण- डिसानयके
जेवीपी नेता अनुरा कुमारा डिसनायके ने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा की एक रूपरेखा दी, जिसमें विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल के साथ बैठकें भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में यह यात्रा महत्वपूर्ण थी। अनुरा कुमारा डिसनायके ने कहा कि लोगों को राष्ट्रपति चुनाव में स्थानीय राजनीति में बदलाव की उम्मीद है। श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


यात्रा का मतलब नहीं कि हम अपना सिद्धांत भूल जाएं- डिसानयके
द्वीप राष्ट्र में भारतीय निवेश के खिलाफ उनकी भारत विरोधी बयानबाजी के बारे में पूछे जाने पर डिसनायके ने कहा कि आधिकारिक न्योते का सम्मान करने और बैठकें करने का मतलब यह नहीं है कि हमें अपनी राजनीतिक और आर्थिक नीतियों को बदलना चाहिए। डिसनायके ने कहा कि श्रीलंका में व्याप्त आर्थिक और राजनीतिक संकट के बारे में भारत में अच्छी जागरूकता है। डिसनायके ने कहा कि यह यात्रा प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन हासिल करने के लिए जेवीपी के लिए उपयोगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी)
 जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) ने 1971 और 1987-90 में विद्रोहों का नेतृत्व करने के बाद 1994 में मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश किया। दक्षिण में तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक समूह है। उन्होंने 2004 में एक अल्पकालिक गठबंधन में पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा की सरकार में शामिल थे। बाद में उन्होंने लिट्टे के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के सफल सैन्य अभियान का समर्थन किया, जो एक अलग तमिल देश स्थापित करने की तलाश में उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में एक समानांतर राज्य चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed