{"_id":"5f473e048ebc3eaae2695499","slug":"international-booker-prize-2020-youngest-dutch-author-marieke-lucas-rijneveld-wins-for-debut-novel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखक बनीं नीदरलैंड की मारिके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखक बनीं नीदरलैंड की मारिके
Thu, 27 Aug 2020 10:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Marieke Lucas Rijneveld
- फोटो : Twitter@365_information
नीदरलैंड की 29 वर्षीय मारिके लुकास रिजनेवेल्ड अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की लेखक बन गई हैं। यह पुरस्कार मूल बुकर पुरस्कार से अलग है और इसका लक्ष्य विश्वभर में अच्छे उपन्यास के अधिक प्रकाशन और उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
रिजनेवेल्ड की किताब ‘द डिस्कम्फर्ट ऑफ इवनिंग’ को बुधवार को विजेता घोषित किया गया। यह ग्रामीण नीदरलैंड के एक कट्टर ईसाई समुदाय के एक किसान परिवार की कहानी है।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार पुरस्कार की इनाम राशि 50,000 पाउंड लेखक और अनुवादक मिशेल हचिसन के बीच बराबर बंटेगी। इस साल 30 भाषाओं से अनुवाद की गई 124 किताबें दौड़ में थीं।
विज्ञापन
यह पुरस्कार हर साल किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है, जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ है और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो।