फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pramit Maakoday Receives Global Equity, Social Innovation, and Wellness award at Noble Peace Center Norway

Pramit Maakoday: भारत के प्रमित माकोडे को नॉर्वे में किया गया सम्मानित, योग दिवस के मौके पर दिया यह संदेश

Mon, 23 Jun 2025 07:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 23 Jun 2025 07:39 PM IST
सार

नोबेल पीस सेंटर के मंडेला हॉल में प्रमित माकोडे ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक (MSP) स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सही मायने में एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए पुराने ज्ञान और वर्तमान नवोन्मेष के बीच सार्थक तालमेल बनाने के प्रयास करने होंगे। जब लोग, प्रक्रिया और उद्देश्य एक साथ आते हैं, तो लिंग, धर्म या राष्ट्रीयता की बाधाओं से परे सभी के लिए परिवर्तन संभव हो जाता है।”

विज्ञापन
Pramit Maakoday Receives Global Equity, Social Innovation, and Wellness award at Noble Peace Center Norway
प्रमित माकोडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल सिटीजन फोरम के अध्यक्ष प्रमित माकोडे को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में स्थित नोबेल पीस सेंटर के मंडेला हॉल में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। प्रमित माकोडे को यह पुरस्कार ग्लोबल इक्विटी, सोशल इनोवेशन और वेलनेस के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दिया गया। प्रमित माकोडे ग्लोबल सिटीजन फोरम के अध्यक्ष हैं। वे बॉस्टन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हेल्थ एंड ह्यूमन डेवलपमेंट के सह-संस्थापक और फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश और बिलियन होप्स फाउंडेशन एंड एक्सेलेरेटर के संस्थापक सदस्य भी हैं। उन्हें यह पुरस्कार विमेन इंटरनेशनल नेटवर्क (WIN) की अध्यक्ष क्रिस्टिन एंगविग और संबंधित संगठनों द्वारा दिया गया। 
विज्ञापन


 

विमेन इंटरनेशनल नेटवर्क, जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड में है और यह संस्था फिलहाल नॉर्वे, भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस संस्था के द्वारा माकोडे को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छ ऊर्जा में सुधार के लिए दशकों से काम करने के लिए सम्मानित किया गया है। वह ऐसी चीजों पर जोर देते हैं जो वैश्विक स्तर पर सबके लिए लाभदायक हो, जिससे विकसित और विकासशील दोनों दुनिया के समुदायों को लाभ होता है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोबेल पीस सेंटर के मंडेला हॉल में प्रमित माकोडे ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक (MSP) स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सही मायने में एकीकृत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए पुराने ज्ञान और वर्तमान नवोन्मेष के बीच सार्थक तालमेल बनाने के प्रयास करने होंगे। जब लोग, प्रक्रिया और उद्देश्य एक साथ आते हैं, तो लिंग, धर्म या राष्ट्रीयता की बाधाओं से परे सभी के लिए परिवर्तन संभव हो जाता है।” उन्होंने समावेशी विकास के महत्व और भविष्य की सभी वैश्विक प्रगति के केंद्र में महिला नेतृत्व और सशक्तीकरण को रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में नोबेल पीस सेंटर के सदस्यों के बीच उच्च स्तरीय चर्चाएं भी हुई, जिसमें विशेष रूप से अफ्रीका और दक्षिण के देशों में मानव विकास, जी20 में देशों को एक साथ लाकर विकास पर जोर दिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed