फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   insurance policy introduced in Japan which will pays the cost of mischief done by children in school

बच्चों के लिए अनोखा बीमा दे रही है यह कंपनी, स्कूल की तोड़फोड़ का भरेगी हर्जाना

Sun, 26 May 2019 02:08 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 26 May 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
insurance policy introduced in Japan which will pays the cost of mischief done by children in school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

आपने बीमा कंपनियों और उनकी बीमा पॉलिसी के बारे में तो सुना ही होगा। यह बीमा कंपनिया आमतौर पर स्वास्थ्य, वाहन, यात्रा और घर का बीमा करती हैं। मगर शायद ही आपने कभी बच्चों की शरारतों के बीमा के बारे में सुना या पढ़ा होगा। मगर जापान की येल कंपनी बच्चों के लिए ऐसा बीमा कर रही है जिसमें बच्चों की बदमाशी का बीमा किया जाएगा। कंपनी बीमाधारकों के बच्चों का ख्याल रखेगी।

विज्ञापन


बीमा के तहत कंपनी बच्चों द्वारा स्कूल में की गई तोड़फोड़ का हर्जाना देगी। यदि बच्चों को स्कूल में एक दूसरे से लड़ने पर चोट लगती है तो उसके इलाज का खर्च कंपनी उठाएगी। केवल इतना ही नहीं यदि बच्चों को स्कूल या किसी अन्य बच्चे के पैरेंट्स द्वारा मामला दर्ज होने पर अदालत जाना पड़े तो उसकी फीस भी कंपनी अदा करेगी। पैरेंट्स को इस बीमा के लिए प्रतिमाह 1665 रुपये भरने होंगे।
विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि वह इस तरह का बीमा देने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। जापान के शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के शोध के अनुसार 2017 में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर विद्यालयों में बच्चों की बदमाशी से जुड़े 4.1 लाख मामले आए थे। वहीं 2018 में यह संख्या बढ़कर पांच लाख हो गई। जिसमें से लगभग ढाई लाख मामले गंभीर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामले ऐसे थे जिसमें बच्चों की बदमाशियों ने हिंसक रूप ले लिया था। यह मामले अदालत तक पहुंचे। वहीं येल कंपनी का मानना है कि यह बीमा खरीदने वाले माता-पिता को बच्चों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी। समय-समय पर माता-पिता कंपनी के वकील और विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं। 


अपने अनोखे बीमे के कारण कंपनी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ माता-पिता इस बीमा से खुश हैं तो कुछ ने इसका विरोध किया है। लोगों का कहना है कि कंपनी यह बीमा देकर बच्चों की बदमाशियों को बढ़ावा दे रही है। बीमा लेने के बाद माता-पिता बच्चों की देखभाल करना छोड़ देंगे। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed