फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   instagram star sarah stage didn't know about his pregnency for starting six months

इस औरत को पता भी नहीं चला और पैदा हो गया बच्चा

Thu, 29 Mar 2018 10:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
instagram star sarah stage didn't know about his pregnency for starting six months

क्या आप यकीन करेंगे कि कोई औरत प्रेगनेंट हो और उसे इसका पता लेबर रूम में एडमिट होने के बाद चले? यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन हाल ही में इस तरह के एक मामले ने लोगों को चौंका दिया। पर क्या ऐसा हो सकता है? इस बात की सच्चाई जानने के लिए हमने डॉक्टरों से बात की। पहली बार मां बनना वैसे भी काफी मुश्किल होता है। लेकिन सोचिए कैसा होता होगा जब कोई औरत प्रेगनेंट हो और उसे इस बात का पता ही तब चले जब वो लेबर रूम में डिलीवरी के लिए एडमिट हो। डॉक्टर उसे बताए कि जिस दर्द से वो गुजर रही है वो सामान्य पेट दर्द नहीं बल्कि 'लेबर पेन' है। इस हफ्ते की शुरुआत में इंग्लैंड के न्यूकैसल में रहने वाली 21 साल की शरलॉट थॉम्पसन अचानक से सुर्खियों में आ गईं।

विज्ञापन


बेबी बंप नहीं था...

सुर्खियों में आने की वजह उनकी 'सरप्राइज' डिलीवरी थी। लेबर रूम में जाने से पहले तक कोई भी ऐसा संकेत नहीं दिख रहा था कि वो प्रेगनेंट हैं। उनका पेट पूरी तरह से फ्लैट था जबकि प्रेगनेंसी के तीसरे महीने से ही बेबी बंप नजर आने लगता है। डेली मेल में छपी एक खबर के मुताबिक, साल 2015 दिसंबर में शरलॉट की देर रात नींद खुल गई। उनके पेट में तेज दर्द था और ब्लीडिंग हो रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने नॉर्थम्बर्रिया स्पेशलिस्ट इमरजेंसी केयर हॉस्पिटल के लिए टैक्सी ली, जहां उन्हें नर्सों ने बताया कि वो नौ महीने की प्रेगनेंट हैं। और जो दर्द उन्हें हो रहा है वो लेबर पेन है। दो घंटे बाद उनकी गोद में मॉली थी, अब वो दो साल की एक स्वस्थ बच्ची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत मांसपेशियां भी हैं वजह

instagram star sarah stage didn't know about his pregnency for starting six months

पीरियड साइकिल

डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर वेनेसा मैके का कहना है कि बहुत से कारण हैं जिनके चलते कई बार औरतों को पता ही नहीं चलता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वो भला कैसे प्रेगनेंट हो सकते हैं जबकि हर महीने उन्हें पीरियड्स जैसी चीज होती है। लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि कई बार प्रेगनेंसी के दौरान भी ब्लीडिंग होती रहती है। इसके अलावा अगर प्रेगनेंट होने से पहले आपका पीरियड साइकल नॉर्मल नहीं रहा है तो भी आप प्रेगनेंट हो सकते हैं।

डॉक्टर मैके के अनुसार, "प्रेगनेंसी से पहले का वजन भी इसमें एक मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आप बहुत पतले-दुबले हैं तो हो सकता है कि जन्म लेने वाला बच्चा भी दुबला-पतला और छोटा हो। इसके अलावा अगर कोई बहुत स्वस्थ और वजनी है तो भी उसकी प्रेगनेंसी को पहचान पाने में दिक्कत होगी।" "इसके अलावा ये पेट की मांसपेशियों की ताकत पर भी निर्भर करता है। पहली बार की प्रेगनेंसी में बेबी बंप नजर आने में ज्यादा वक्त लगता है क्योंकि पेट की मांसपेशियां पहली बार खिंच रही होती हैं। 

मजबूत मांसपेशियां कई बार प्रेगनेंसी के अंतिम समय तक बेबी बंप को उभरने नहीं देती हैं।" अगर आपको इंस्टाग्राम स्टार साराह स्टेज याद हों तो आपको यकीन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। साराह ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की बहुत सी तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में उनका पेट फ्लैट ही था। डॉक्टर मैके के मुताबिक, हालांकि ऐसे मामले बहुत दुर्लभ हैं जब मां को प्रेगनेंट होने के बावजूद ये पता नहीं चला कि वो प्रेगनेंट है।

एक स्टडी के मुताबिक, करीब साढ़े सात हजार मामलों में एक मामला ऐसा होता है जब मां को प्रेगनेंसी का पता नहीं चलता। हालांकि कई बार इसका कारण भावुकता भी हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों को पता होता है कि वो प्रेगनेंट हैं लेकिन वे इसे स्वीकार करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वो घड़ी-घड़ी प्रेगनेंसी को लेकर होने वाली परेशानी को अनदेखा कर पाएंगे। हालांकि किसी भी लिहाज से ऐसा करना ठीक नहीं है। अचानक से लेबर रूम में एडमिट होना उस शख्स के लिए जितना चौंकाने वाला होता है उतना ही उसके दोस्तों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed