फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Instagram down across globe Netizens flood Twitter with hilarious memes

Instagram: दुनिया भर में इंस्टाग्राम डाउन, ट्विटर पर फनी पोस्ट्स और मीम्स की आई बाढ़

Fri, 23 Sep 2022 03:27 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 23 Sep 2022 03:27 AM IST
सार

Instagram Down: गुरुवार रात करीब 10 बजे कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन (Instagram Down) होने की शिकायत की। इसके साथ ही हमेशा की तरह यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर चर्चाएं करने लगे। यूजर्स ट्विटर पर एक दूसरे से इंस्टाग्राम डाउन होने की बात कंफर्म करने लगे।

विज्ञापन
Instagram down across globe Netizens flood Twitter with hilarious memes
Instagram Down - फोटो : ANI

विस्तार

फेसबुक के स्वामित्व वाले फोटोज और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ठीक से काम नहीं करने की बात सामने आई है। गुरुवार रात कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम चलाने में दिक्कत हो रही है। वेबसाइट्स और सर्विसेज की रियल टाइम इन्फॉर्मेशन देने वाले डाउनडिटेक्टर (DownDetector) ने भी इस बात की पुष्टी की है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम गुरुवार रात करीब 10 बजे डाउन हो गया और वर्तमान में रुकावटों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


डाउनडेक्टर की रिपोर्टर के अनुसार, इंस्टाग्राम आउटेज रिपोर्ट में एप क्रैश के लिए 66 प्रतिशत, जबकि 24 प्रतिशत सर्वर कनेक्शन के लिए और शेष 10 प्रतिशत में लॉग इन करना मुश्किल था।जबकि कुछ उपयोगकर्ता केवल इंस्टाग्राम एप लॉगिन में मुश्किल का सामना कर रहे हैं, अन्य लोग इस सेवा का उपयोग बिल्कुल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ Instagram उपयोगकर्ता स्टोरीज खोलने, सीधे संदेश प्राप्त करने या भेजने, या अपने फीड पर नई पोस्ट लोड करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


ट्वीटर पर फनी पोस्ट्स और मीम्स की बाढ़, #इंस्टाग्रामडाउन ट्रेंड
कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन (Instagram Down) होने की शिकायत की। इसके साथ ही हमेशा की तरह यूजर्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर चर्चाएं करने लगे। यूजर्स ट्विटर पर एक दूसरे से इंस्टाग्राम डाउन होने की बात कंफर्म करने लगे। इसके साथ ही ट्विटर पर #instagramdown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने ट्विटर पर इंस्टाग्राम को लेकर कई मजाकिया पोस्ट और मीम्स भी शेयर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कंपनी ने ट्वीट कर कहा, ''हम जानते हैं कि कुछ लोगों को इंस्टाग्राम यूज करने में दिक्कत हो रही है। हम इसे जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।''



यूजर्स को आई यह परेशानी
इंस्टाग्राम में दिक्कत आने पर कई यूजर्स ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके फिर रीस्टार्ट किया। कुछ यूजर्स ने इंस्टाग्राम को अन-इंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल किया। लेकिन फिर भी उन्हें इंस्टाग्राम चलाने में दिक्कत आई। यूजर्स ने दावा किया कि फोटो-वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम डाउन है और लोगों को एप के क्रैश का सामना करना पड़ रहा है। एप के डाउन होने पर इसके फीचर को इस्तेमाल करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें इंस्टा पर रील बनाने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद यूजर्स ने ट्विवर पर खूब मीम्स शेयर किए। 
 

बता दें कि कुछ महीनों से इंस्टाग्राम में इस तरह की समस्या लगातार आ रही है। एक यूजर ने ट्विटर पर कहा कि @instagram जब मैं इसे खोलने की कोशिश करता हूं तो एप क्रैश हो जाता है और मेरे फोन की होम स्क्रीन पर वापस चला जाता है। इसलिए मैं ट्विटर पर यह देखने आया था कि क्या इंस्टाग्राम एप डाउन है।  एक अन्य यूजर ने कहा, इंस्टा डाउन लेकिन ट्विटर कभी नहीं!



सुरेश पिलानिया नाम के एक यूजर ने #instagramdown लिखते हुए ट्वीट किया, मैं अपने दोस्त को यह जांचने के लिए कॉल कर रहा हूं कि क्या Instagram काम कर रहा है... जब मुझे रीट्वीट नहीं मिल रहे हैं, तो मुझे लगता है कि ट्विटर भी डाउन हो गया है।



यूजर ने ट्वीट किए फनी मीम्स...



इन सबके बीच इंस्टाग्राम ने देर रात करीब 12 बजे ट्वीट किया, और हम वापस आ गए हैं! हमने उस समस्या का समाधान कर दिया जिसके कारण आज का व्यवधान हुआ, और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। हालांकि आउटेज का कारण अभी पता नहीं चला है, इंस्टाग्राम का दावा है कि वे इन समस्याओं को हल करने के लिए काम कर रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed