नेपाल के पोखरा में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। इसमें तीन बच्चों समेत 72 यात्री सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 68 लोग मारे गए हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि विमान हादसे के बाद स्थानीय ग्रामी दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े लेकिन सेती नदी के तट पर एक दुर्गम भूभाग ने शुरुआती बचाव अभियान में बाधा डाली।
Nepal Plane Crash: 'हमने लोगों को बाहर निकाला, उनकी सांसें फूल रही थीं..', चश्मदीद ने बताई आंखों देखी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:09 PM IST
सार
स्थानीय व्यक्ति अरुण तमू का घर विमान दुर्घटनास्थल के करीब स्थित है। वह नेपाल में हुए ताजा विमान हादसे को याद करते हुए बताया, हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब हम घटना स्थल की ओर दौड़े। तब वहां पर केवल हम गाव के ही लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन