फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Information Minister comments in favour of former prime minister Nawaz Sharif

Pakistan: नवाज शरीफ के पक्ष में दिखे सूचना मंत्री, कहा- अदालत और पूर्व सरकार की अनुमति से लंदन गए थे पर्व पीएम

Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
सार

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सोलंगी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Information Minister comments in favour of former prime minister Nawaz Sharif
nawaz sharif

विस्तार

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक खींचतान जारी है। इस बीच एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चर्चाओं में आ गए हैं। पाकिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी ने कहा कि नवाज शरीफ जेल से भागने के बाद लंदन नहीं गए और अगले महीने उनकी वापसी पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सोलंगी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। नवाज जेल से भागने के बाद नहीं बल्कि, अदालत और पूर्व सरकार की अनुमति से विदेश गए थे। हालांकि, सोलंगी का कहना है कि वह नहीं बता सकते कि नवाज सुरक्षात्मक जमानत हासिल करेंगे या फिर अदालत जाएंगे। यह तो नवाज खुद या कानून तय करेगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान की पूर्व सरकार पर साधा निशाना
हाल में ही शरीफ ने कहा था कि उनका देश दुनिया से पैसे की भीख मांग रहा है, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया है और जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था पिछले कई वर्षों से एक फ्री फॉल मोड में है, जिससे गरीब जनता पर अनियंत्रित दो अंकों की मुद्रास्फीति के रूप में अनकहा दबाव आ रहा है। शरीफ ने सोमवार शाम को वीडियो लिंक के जरिए लंदन से लाहौर में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए सवाल किया, 'आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एक देश में जाकर पैसे की भीख मांगते हैं जबकि भारत चांद पर पहुंच चुका है और जी-20 की बैठकें कर रहा है। पाकिस्तान वह उपलब्धि क्यों हासिल नहीं कर सका जो भारत ने हासिल की। यहां इसके लिए कौन जिम्मेदार है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी हैं नवाज
नवंबर 2019 में अल अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे शरीफ को तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने चिकित्सा आधार पर देश छोड़ने में मदद की थी। पीएमएल-एन का कहना है कि वह अगले महीने उनके लाहौर पहुंचने से पहले उनके लिए एहतियातन जमानत हासिल कर लेगी। उनकी पार्टी ने उनकी वापसी पर ऐतिहासिक स्वागत की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed