{"_id":"5d1d35da8ebc3e3c9369e79a","slug":"information-from-satellites-sold-to-china-sought-by-us-lawmakers-from-the-trump-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन से अमेरिकी सांसदों ने मांगी चीन को बेचे गए उपग्रहों की जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप प्रशासन से अमेरिकी सांसदों ने मांगी चीन को बेचे गए उपग्रहों की जानकारी
Thu, 04 Jul 2019 04:40 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(File Photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के दो शीर्ष सांसदों चक ग्रासले और जोनी अर्नेस्ट ने ट्रंप प्रशासन से उस प्रक्रिया की जानकारी मांगी है, जिसके तहत बोइंग ने अमेरिका निर्मित उपग्रह चीनी फर्मों को बेचे हैं। सांसदों ने संदेह जताते हुए कहा कि बीजिंग इस प्रौद्योगिकी का प्रयोग मानवाधिकारों के दुरुपयोग के लिए कर सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को लिखे पत्र में, रिपब्लिकन सांसदों ने कहा कि मजबूत निर्यात नियंत्रण कानून यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि संवेदनशील प्रौद्योगिकी उन लोगों के हाथों में न आए, जो इसका इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि इन उपग्रहों का उपयोग चीनी सैन्य लक्ष्यों और प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए किया जा सकता है, जो अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। वर्ष की शुरुआत में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार सांसदों ने कहा था कि बोइंग ने नौ उपग्रहों बनाएं हैं और चीन को बेचने के लिए वह और उपग्रह बना रहा है।
विज्ञापन