{"_id":"628654ac775b3e36a54f8acb","slug":"infection-with-the-omicron-variant-of-corona-provides-little-long-term-immunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Infection: वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के इम्यूनिटी पर असर को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Omicron Infection: वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के इम्यूनिटी पर असर को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें पूरा मामला
Thu, 19 May 2022 08:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिल्स
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लास एंजिल्स
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 19 May 2022 08:01 PM IST
सार
शोधकर्ताओं की टीम ने सबसे पहले चूहों पर ओमिक्रॉन के प्रभाव की जांच की। शोध में कोरोना और उसके डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन ने चूहों में बहुत कम लक्षण पैदा किए।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया सैन फ्रांसिस्को के वैज्ञानिकों ने कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर एक खुलासा किया है। वैज्ञानिकों के अध्ययन के अनुसार, कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने लोगों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण कोरोना के अन्य वेरिएंट के खिलाफ बहुत कम दीर्घकालिक इम्यूनिटी प्रदान करता है।
विज्ञापन
ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया सैन फ्रांसिस्को के शोधकर्ताओं ने इसको लेकर चूहों और संक्रमितों के खून के नमूनों का अध्ययन किया। इसमें उन्होंने पाया कि ओमिक्रोन केवल एक कमजोर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
इस अध्ययन में शामिल इरेन चेन ने बताया कि जब ओमिक्रॉन वैरिएंट पहली बार सामने आया तो ये बातें भी सामने आईं कि क्या ओमिक्रोन का संक्रमण टीका नहीं लगवाने वाले लोगों के लिए एक वैक्सीन के रूप में काम कर सकता है। इसीलिए शोधकर्ताओं की टीम ने सबसे पहले चूहों पर ओमिक्रॉन के प्रभाव की जांच की। शोध में कोरोना और उसके डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन ने चूहों में बहुत कम लक्षण पैदा किए।
विज्ञापन
अध्ययन में सामने आया कि कोरोना टीका लगवा चुके लोगों में ओमिक्रॉन का संक्रमण कमजोर पड़ चुकी प्रतिक्रिया को वायरस के अलग-अलग वैरिएंट के खिलाफ मजबूत बनाता है। हालांकि बिना टीका लगवाने वाले लोगों में यह प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अन्य वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही।ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी के निदेशक मेलानी ओट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन का संक्रमण कोविड-19 के अन्य वैरिएंट के खिलाफ हल्की सुरक्षा प्रदान करता है।
ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी की वरिष्ठ खोजकर्ता और यूसी बर्कले में प्रोफेसर जेनिफर डौडना ने बताया कि शोध में पाया गया है कि भले ही कोई ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुका हो, लेकिन वह दोबारा भी संक्रमित हो सकता है। इस लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है।