फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian police plane crashed

इंडोनेशिया पुलिस का विमान हादसे का शिकार, 12 लोगों के मरने की आशंका

Sun, 04 Dec 2016 04:18 AM IST
एजेंसी/ जकार्ता
एजेंसी/ जकार्ता Updated Sun, 04 Dec 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
Indonesian police plane crashed

इंडोनेशिया के रिआउ द्वीप में पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इंडोनेशियाई पुलिस के इस विमान ने बंगका द्वीप के पंगकाल पिनांग से रिआउ द्वीप के बातम के लिए उड़ान भरी थी। जकार्ता पोस्ट के मुताबिक यह विमान शनिवार सुबह पानी में जा गिरा। 

विज्ञापन


तंजंग पिनांग में नौसेना के कमांडर फर्स्ट एडम एस इरावान ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले विमान में जोरदार विस्फोट हुआ। विमान में सवार लोगों के शव और विमान के हिस्से बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्य में युद्धपोतों और नौकाओं को लगाया है। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के रिआउ द्वीप प्रमुख अब्दुल हामिद ने बताया कि लोगों को निकालने के लिए एक जलपोत तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन


फिलहाल अभी तक इस बाबत विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। नेशनल पुलिस के प्रवक्ता बॉय राफली अमार ने बताया कि एम28 स्काईट्रक नाम के इस विमान का पश्चिमी इंडोनेशिया में उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed